महाशिवरात्रि पर पूर्णानंद सेंटर में विशेष आध्यात्मिक आयोजन 15 फरवरी को

हैदराबाद, महाशिवरात्रि पर आगामी 15 फरवरी को पूर्णानंद ग्लोबल स्पिरिचुअल सेंटर, जनवाड़ा, शंकरपल्ली रोड, हैदराबाद में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन सद्गुरु रमेशजी एवं गुरु माँ के सान्निध्य में होगा।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे से होगी। कार्यक्रम के अंतर्गत महाकाल यात्रा, शिव द्विलिंग अभिषेक, निर्वाण षट्कम् जप, ॐ नम शिवाय मंत्रोच्चार, शिव भजन-कीर्तन, शिव तत्व ध्यान तथा आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। रात 8 से 9 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भोजन) की व्यवस्था रहेगी। इसके पश्चात 9 से 10.30 बजे तक विशेष ट्रांस डांस का आयोजन होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें… एचएनएस चिकित्सालय की चतुर्थ आम सभा में पूर्ण सहयोग का भरोसा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button