सीताराम सदन में रंगारंग गणगौर, परंपरा और उत्साह का संगम
हैदराबाद, राजस्थानी सेवा संघ महिला मण्डल द्वारा गणगौर कार्यक्रम सीताराम सदन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
आज मडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संयोजिका किरण लड्डा के नेतृत्व में कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल सोमानी ने की। मोना सोलंकी ने कार्यक्रम का संचालन किया। महिलाओं के लिए नृत्य, गायन और पारम्परिक राजस्थानी गीत गायन की प्रतिस्पर्धा करवाई।



अवसर पर प्रमुख अतिथि गोपाल बल्दवा, श्रीगोपाल लड्डा, भंवरलाल राठौड़ उपस्थित थे। गोपाल बल्दवा का सम्मान संयोजिका किरण लड्डा, अध्यक्ष कमल सोमानी द्वारा पुष्प गुच्छ, शॉल और माला द्वारा किया गया। श्रीगोपाल लड्डा का स्वागत चंचल झंवर व सरिता मूंदड़ा ने और भवरलाल राठौड़ का स्वागत शशि शर्मा और राजश्री सोमानी द्वारा किया गया। मोना सोलंकी ने प्रमुख अतिथि गोपाल बल्दवा द्वारा समय समय पर दिये जा रहे सहयोग के लिए आभार जताया। समाजसेवी कमल चोहान, गोविंद सोमानी, विष्णु मूंदड़ा, भंवरलाल राठौड़, गोपाल सोमानी और श्रीगोपाल लड्डा का आभार व्यक्त किया गया।
यह भी पढ़ें… भक्ति और उल्लास के बीच मनाया गया आदि वीर जयंती महोत्सव
कार्यक्रम ज्योति चौहान, गायत्री छिपा और मंजू मूंदड़ा का विशेष सहयोग रहा। अवसर पर लीला बाहेती, लता परतानी, विजयालक्ष्मी परतानी, उर्मिला भूतड़ा, लक्ष्मी परतानी, सरला मनियार, कविता मोदानी, मोनिका भूतड़ा, प्रीति सारड़ा, रेखा सारड़ा, प्रिया भूतड़ा, सरस्वती मनियार, राधिका धूत, गुड़िया शर्मा, शीतल लाहोटी, मनकंवर मूंदड़ा, चंदा मूंदड़ा, तुलसी कुमावत, सविता, शिवानी, सारिका देवड़ा, अल्का सोलीवाल, सरोज सोलीवाल, प्रेमा परिहार, सुनीता राठौड़, गौरी चौधरी, किरण चौधरी, शोभा चौधरी, पुष्पा, नीतू, वीना परिहार, वीना सेन, अनीता सेन, पूजा भाटी व अन्य उपस्थित थे। अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





