हिन्दी महाविद्यालय में शिक्षा गुणवत्ता सुधार हेतु अकादमिक ऑडिट
हैदराबाद, हिन्दी महाविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने तथा शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए अकादमिक ऑडिट का आयोजन किया गया।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में ऑडिट के लिए अतिथि प्रो. श्रीदेवी (इंदिरा प्रियदर्शनी गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज फॉर वूमेन), प्रो. इस्टर रत्ना (विश्व विश्वानी इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्टम एंड मैनेजमेंट), प्रो. परिमला (आंध्र महिला सभा वूमेन्स कॉलेज) का आगमन हुआ। सीओई सत्यनारायण राव ने अतिथियों का स्वागत किया तथा अकादमिक ऑडिट के महत्व को बताया। प्राचार्य डॉ. बाला कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों को प्रोत्साहित किया और इस कार्य की तैयारी की बधाई दी।
ऑडिट कार्य में डॉ. मदनमोहन, प्राचार्य, एम.सी. गुप्ता बिजनेस मैनेजमेंट, वी.एस.एन. राव, डॉ. रवि किरण, डॉ. प्रीति सारडा ने सहयोग किया। एडमिन तथा अकाउंट, एनसीसी, एनबीएसएस, स्पोर्ट्स, बीबीए, बी.कॉम, बीएससी, वाणिज्य गणित विभाग, हिन्दी विभाग का ऑडिट प्रो. श्रीदेवी ने किया। प्रो. ईस्टर रत्ना ने परीक्षा विभाग, कॉमर्स विभाग, विज्ञान विभाग, बी. वोकेशनल विभाग का ऑडिट किया।
यह भी पढ़ें… महावीर हॉस्पिटल ने सेवा कार्य के साथ मनाया महावीर जन्म कल्याणक
प्रो. परिमला ने पुस्तकालय विभाग, आईक्यूएसी विभाग, कंप्यूटर साइंस विभाग, अंग्रेजी विभाग, सांख्यिकी विभाग, संस्कृत, तेलुगु, इतिहास विभाग, राजनीति शास्त्र विभाग का ऑडिट किया और उत्कृष्टता हेतु सुझाव दिए, जिससे महाविद्यालय के शैक्षिक एवं अधिगम कार्य उत्तरोत्तर प्रभावी होंगे। अंत में संस्था के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर मूंदड़ा एवं संयुक्त सचिव प्रदीप दत्त की उपस्थिति में मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें सभी अतिथियों ने अपने अमूल्य सुझाव दिए। प्राचार्य डॉ. के. बाला ने संस्था का परिचय देते हुए सभी विभागों को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



