रिश्वतखोरी के मामले में एसीबी के हत्थे चढ़ा विद्युत विभाग का एई

हैदराबाद, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वतखोरी के मामले में मासाब टैंक सेक्शन के सहायक अभियंता (ऑपरेशन्स) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सहायक अभियंता एम. श्रीनिवास राव को शिकायतकर्ता से 16 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकारते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। शिकायतकर्ता ने जब्त विद्युत मीटर पर कार्रवाई करने से बचने के सिलसिले में कार्यालय से संपर्क किया था, जिसके बदले में उससे पैसों की माँग की गई। आज सुबह श्रीनिवास राव को कार्यालय में ही जाल में फँसाया गया। उसे आगे की कार्रवाई के तहत नामपल्ली स्थित एसीबी कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : एनडीपीएल शराब की 70 बोतलें जब्त

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button