अल्पसंख्यक स्कूल व कॉलेज पर एसीबी का छापा

हैदराबाद, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने खम्मम जिला के अम्मापालेम स्थित अल्पसंख्यक आवासीय स्कूल व कॉलेज (ब्वॉयस-1) में औचक छापेमारी करते हुए परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया।एसीबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि औचक छापेमारी के दौरान परिसर में हर जगह अव्यवस्था, गंदगी देखी गई।

छात्रावास का किचन, शौचालय भी बेहद खराब स्थिति में था। इसके अलावा छात्रों के कमरों में भी गंदगी फैली हुई थी। एसीबी द्वारा बताया गया कि छापेमारी के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button