एसीएफ कोर कमेटी ने की बैठक
हैदराबाद, अग्रवाल बंधुओं द्वारा स्थापित अग्रवाल केयर फाउंडेशन (एसीएफ) की कोर कमेटी की बैठक में अग्रबंधुओं को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहायता हेतु चर्चा की गई। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ओम प्रकाश अग्रवाल (ओम एंड कंपनी) के नेतृत्व में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में छात्रों को छात्रवृत्ति से संबंधित जिम्मेदारी सीए पंकज अग्रवाल, संजय पसारी एवं मनीष अग्रवाल (अत्तापुर) को दी गई।
संजय पसारी ने बताया के अब तक 150 बंधुओं की सहायता की गयी। इस कार्य के लिए संस्था का आर्थिक सहयोग अग्र बंधुओं द्वारा स्वेच्छा से किया गया। छात्रवृत्ति में मनोहरलाल शकुंतला देवी नालपुरिया धर्माथ ट्रस्ट एवं नरेंद्र कुमार अविनाश कुमार गुप्ता (कोसलीवाले) ट्रस्ट का सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि इन ट्रस्टों ने अधिक मात्रा में जरूरतमंद अग्र बंधुओं को छात्रवृत्ति प्रदान करने का संकल्प लिया है। ताकि आर्थिक परिस्थिति के कारण कोई भी अग्र बंधु शिक्षा से वंचित ना रहे।
यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज शाहअलीबंडा शाखा के नए पदाधिकारी चयनित
जानकारी देते हुए बताया गया कि अग्रवाल केयर फाउंडेशन का उद्देश्य विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अग्रबंधुओं को चिकित्सा सहायता, शैक्षणिक सहायता प्रदान करना है। संस्था से सहायता की उम्मीद रखने वालों का सहयोग किया जाता है।
फाउंडेशन द्वारा प्राप्त प्रत्येक आवेदन का बिना किसी पूर्वाग्रह विश्लेषण किया जाता है। बैठक में अशोक जालान, डॉ. सीमा जैन, मनोज मित्तल, रामकिशन अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, विजय अग्रवाल सीए, मनीष अग्रवाल, अंकुर बंसल, राकेश गोयल, सीए त्रषभ अग्रवाल तथा अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



