आचार्य श्री विद्यासागरजी संस्कार पाठशाला ने मनाया वार्षिकोत्सव

हैदराबाद, हाईटेक सिटी के सरोवर जिनालय मंदिर में संचालित आचार्य श्री विद्यासागरजी संस्कार पाठशाला का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम माई होम ज्वेल के कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया। बच्चों ने विशेष प्रस्तुति से कार्यक्रम में समां बांधा। इस दौरान खेल दिवस के विजेताओं, वार्षिक परीक्षा के विजेताओं, निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागियों एवं द्वादशवर्षीय परीक्षार्थियों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें… जीव में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य को जागृत करती है श्रीमद् भागवत कथा : हरिप्रियाजी

पिछले वर्ष के पाठशाला कलश लेने वाले परिवारों को ससम्मान पाठशाला कलश दिया गया। सभी के लिए फलाहारी नाश्ते की व्यवस्था की गयी। कार्यक्रम में पाठशाला शिक्षकों आकाश सिंघई, अचिंत्य जैन, रिचा जैन, प्रीति सिंघई, राहुल जैन, कामिनी जैन, प्रिंस जैन, निशंक जैन, अमिता मोदी एवं पीयूष जैन का विशेष योगदान रहा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button