मूसारामबाग ब्रिज निर्माण में बाधक परिसंपत्तियों का अधिग्रहण शीघ्र

हैदराबाद, जीएचएमसी इंजीनियरिंग विभाग ने मूसारामबाग पुल निर्माण में तेज़ी लाने के लिए निर्माण में बाधक परिसंपत्तियों के अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज़ करने का निर्णय लिया है। संभावना है कि बहुत जल्द संबंधित परिसपंत्तियों के मालिकों से परामर्श कर उन्हें चेक प्रदान किए जाएंगे।

जीएचएमसी के मुख्य अभियंता सहदेव रत्नाकर ने सोमवार को शहर की प्रमुख परियोजनाओं का निरीक्षण किया और अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता तथा अन्य अधिकारियों में निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा की। मुख्य अभियंता ने कहा कि मूसारामबाग ब्रिज के निर्माण कार्यों में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को तेज करने की आवश्यकता है। इसके लिए लंबित मुआवजा चेकों का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में देरी से बचने के लिए संपत्तियों का शीघ्र हस्तांतरण आवश्यक है।

रैंप और सर्विस रोड निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

मुख्य अभियंता ने नलगोंडा एक्स रोड्स से शुरू हो रही स्टील ब्रिज परियोजना का निरीक्षण करते हुए संरचनात्मक प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने अवगत कराया कि इस सप्ताह चार स्लैब हिस्सों को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य अभियंता ने रैंप कार्यों में तेजी लाने तथा मुख्य स्टील ब्रिज को 30 अप्रैल तक पूर्ण करने के लिए सभी आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने जू पार्क के निकट अतिरिक्त रैंप एवं सर्विस रोड के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें… बांसवाड़ा घटना पर विहिप का कड़ा बयान

इसके अलावा अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन तथा निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए, ताकि आसपास के क्षेत्रों में यातायात जाम की समस्या कम की जा सके। मुख्य अभियंता ने चारमीनार एवं राजेंद्रनगर जोन में जारी सड़क विस्तारीकरण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने समन्वित रूप से कार्य करने तथा निर्माण अवधि के दौरान जनसुविधा और सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने पर बल दिया। मुख्य अभियंता ने कहा कि शहरी गतिशीलता एवं अवसंरचना दक्षता को बेहतर बनाने के लिए सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूर्ण किया जाना आवश्यक है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button