यौन उत्पीड़न केस में अभिनेता दिलीप की बरी के खिलाफ केरल सरकार की अपील

कोच्चि, केरल सरकार ने एक अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न से जुड़े 2017 के मामले में मलयालम अभिनेता दिलीप और अन्य लोगों को बरी किये जाने के फैसले को चुनौती देते हुए शुक्रवार को केरल उच्च न्यायालय में अपील दायर की। अपनी अपील में, राज्य सरकार ने मामले में छह लोगों की सजा बढ़ाने का भी अनुरोध किया है, जिन्हें 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी।

दिलीप मामले में आठवें आरोपी हैं।निचली अदालत ने दिलीप के अलावा तीन अन्य आरोपियों – चार्ली थॉमस(आरोपी संख्या 7), सानिल कुमार उर्फ ​​मेस्त्री सानिल (आरोपी संख्या 9) और सरथ (आरोपी संख्या 15) को भी बरी कर दिया था।

अदालत ने मामले में प्रथम छह आरोपियों – सुनील उर्फ ​​पल्सर सुनी, मार्टिन एंटनी, मणिकंदन बी, विजयेश वी पी, सलीम एच और प्रदीप को दोषी करार दिया था। राज्य सरकार के एक वकील ने बताया कि अपील पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button