सफाई में लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : महापौर विजयलक्ष्मी

हैदराबाद, महापौर गदवाल विजयलक्ष्मी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को ग्रेटर हैदराबाद परिधि की झुग्गी बस्तियों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का आदेश देते हुए कहा कहा कि सफाई में लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

महापौर ने सोमवार खैरताबाद जोन के क्षेत्रीय आयुक्त अनुराग जयंती के साथ जुबली हिल्स सर्कल स्थित अंबेडकर नगर और उदय नगर झुग्गी बस्तियों का दौरा किया। उन्होंने जीएचएमसी अधिकारियों और कर्मचारियों को बरसात के मौसम में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता कार्यक्रमों में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि कचरा निपटान में लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। झुग्गी बस्तियों में मलबा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी उन्होंने दिये।

महापौर ने कहा कि अंबेडकर नगर में नाले के पास आंशिक रूप से ढही सुरक्षा दीवार पर लोगों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए तत्काल वैकल्पिक सुरक्षा उपाय किए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इन दोनों झुग्गी बस्तियों में सड़कों के किनारे पड़े मलबे को तुरंत हटाने के आदेश दिए।

महापौर ने बंजारा हिल्स रोड नंबर 1 पर विरिंची अस्पताल के पास माहेश्वरी टावर्स क्षेत्र में उस क्षेत्र का निरीक्षण किया जहाँ हाल ही में सड़क ज़मीन में धँस गयी थी। महापौर ने इंजीनियरिंग अधिकारियों को 65 लाख रुपये की लागत से 19 मीटर लंबे आरसीसी स्लैब के निर्माण की अनुमति प्रदान करने की जानकारी देते हुए कहा कि इस पर तुरंत काम शुरू करें और युद्धस्तर पर इसे पूरा किया जाए। कॉलोनी के लोगों ने महापौर को शीघ्र प्रतिक्रिया देने और नवीनीकरण कार्य के लिए धनराशि स्वीकृत करने के लिए धन्यवाद दिया। महापौर के साथ मुख्य अभियंता रत्नाकर, उपायुक्त सम्मैय्या और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button