अभिनेता विजय ने शुरू किया टीवीके उम्मीदवारों का साक्षात्कार

चेन्नई: अभिनेता से राजनेता बने विजय ने मंगलवार को आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी, तमिलगा वेट्ट्री कज़गम (टीवीके) के संभावित उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेना शुरू किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस प्रक्रिया की शुरुआत पनायूर स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई, जहां विजय के पहले दिन लगभग 60 उम्मीदवारों से मिलने की उम्मीद है।
टीवीके को पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से 4,200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। पार्टी नेतृत्व अब उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग और चयन प्रक्रिया में लगा हुआ है।
पार्टी की योजना सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारना
पार्टी की योजना सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारने की है, जिनमें से कई महत्वपूर्ण सीटें वरिष्ठ नेताओं को आवंटित किए जाने की संभावना है। आगामी चुनाव टीवीके का पहला विधानसभा चुनाव होगा, जिसमें पार्टी तमिलनाडु की राजनीति में एक वैकल्पिक शक्ति के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रही है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



