नायिका श्रीदेवी ने तमिल फिल्म उद्योग में रखा कदम…

नैचुरल स्टार नानी द्वारा निर्मित तेलुगु फिल्म कोर्ट ने सभी वर्ग के दर्शकों का दिल जीत लिया और बड़ी सफलता हासिल की। इस फिल्म में युवा जोड़ी श्रीदेवी और हर्ष रोशन ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म की सफलता के कारण श्रीदेवी और हर्ष रोशन को लगातार फिल्मों के प्रस्ताव मिल रहे हैं। अब युवा नायिका श्रीदेवी तमिल फिल्मों में प्रवेश कर रही हैं।

तमिल फिल्म निर्माता केजीआर द्वारा निर्देशित नई फिल्म में श्रीदेवी को नायिका के रूप में चुना गया है। इस फिल्म का निर्देशन रेगन स्टैनिस्लॉस कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा पूजा कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर तमिल फिल्म वर्ग के काफी सारे प्रमुख उपस्थित हुए।

यह भी पढ़ें : भगवान शिव के किरदार में मोहित रैना

फिलहाल, मेकर्स इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन कार्यक्रम तेज़ी से कर रहे हैं। इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इस फिल्म के संगीत का जिम्मा प्रमुख संगीतकार जिबरान को सौंपा गया है। नायिका श्रीदेवी भी तमिल फिल्मों में प्रवेश करके बहुत खुश हैं। फिल्मों के साथ-साथ श्रीदेवी को इस समय कई कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जा रहा है और कुछ ऐड फिल्मों में भी उनका चयन हो रहा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button