सड़क हादसे में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त की मौत

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र राचकोंडा के हयातनगर थाना परिधि के अंतर्गत सड़क हादसे में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नागेश्वर बाबजी की मौत हो गयी।

मॉर्निंग वॉक के दौरान आरटीसी बस की टक्कर से हादसा
पुलिस ने बताया कि लक्ष्मा रेड्डी पालेम निवासी नंदीश्वर बाबजी तेलंगाना पुलिस मुख्यालय (डीजीपी कार्यालय) में कार्यरत थे। आज सुबह 4.30 बजे वे लक्ष्मा रेड्डी पालेम के पास मॉर्निंग वाक कर रहे थे। इस दौरान सड़क पार करते समय वहां से गुजर रही नुजीविडू डिपो की आरटीसी बस ने उन्हें टक्कर मार दी। बस की चपेट में आने के कारण बाबजी की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाबजी के शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया, और आरटीसी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन प्रारम्भ की।

यह भी पढ़ेंहैदराबाद में साइबर धोखाधड़ी, नकली कस्टमर केयर नंबर से 1.90 लाख की ठगी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button