आदिलाबाद : पुल से नीचे गिरी आरटीसीबस, 10 यात्री घायल

आदिलाबाद, आदिलाबाद में तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) की एक बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नाले में जा गिरी। इस दुर्घटना में लगभग 10 यात्री घायल हो गए।

पुल से नाले में गिरी टीजीएसआरटीसी बस का दृश्य

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह उटनूर मंडल के श्यामपुर गाँव के पास यह हादसा हुआ। बस आसिफाबाद डिपो से संचालित हो रही थी और गाँव के बाहरी क्षेत्र में स्थित पुल से गुजरते समय अचानक अनियंत्रित होकर नीचे बह रहे पानी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए उटनूर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों का इलाज जारी है और अधिकांश की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के सिलसिले में पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में बस के नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि तकनीकी खराबी, चालक की लापरवाही या सड़क की स्थिति समेत विभिन्न पहलुओं पर भी जाँच चल रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button