आडवाणी पूल राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे

लुधियाणा, दिग्गज क्यू (स्नूकर और बिलियर्ड्स) खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने रविवार को यहां आयोजित 9-बॉल पूल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पीयूष कुशवाहा को हराकर पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

स्नूकर और बिलियर्ड्स में अपनी महारत के लिए मशहूर कई बार के विश्व चैंपियन आडवाणी ने मध्य प्रदेश के खिलाड़ी पर 9-3 से एकतरफा जीत दर्ज की। पीएसपीबी का प्रतिनिधित्व कर रहे आडवाणी के सामने सेमीफाइनल में कुशल सी और कमल चावला के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता की चुनौती होगी। दूसरा सेमीफाइनल नितिन शर्मा और एस. श्रीकृष्णा के बीच खेला जाएगा। चंडीगढ़ के नितिन ने दिल्ली के शोएब खान को 9-6 से हराया, जबकि श्रीकृष्णा ने चंडीगढ़ के सुमित तलवार को 9-3 से मात दी। (भाषा)

यह भी पढे़: संजू सैमसन की धमाकेदार पारी से भारत सेमीफाइनल में

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button