हैदराबाद, अग्रवाल केयर फाउंडेशन, भाग्यनगर गौसेवा द्वारा श्री सत्यम् शिवम् सुंदरम् गौशाला, गगन पहाड़ में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्था के परामर्शदाता ओमप्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में गगन पहाड़ स्थित श्री सत्यम् शिवम् सुंदरम् गौशाला में ग्रीष्म काल को ध्यान में रखते हुए गौ आहार के लिए लगभग 3 टन खीरा, चालीस किलो केले के अलावा गौ माता के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए मल्टी विटामिन, कैल्शियम, लीवर सप्लीमेंट, मिनरल्स आदि प्रदान किए गए। साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में अशोक जालान द्वारा ओम प्रकाश अग्रवाल को नि:स्वार्थ सनातन धर्म की सेवा और गौ सेवा-संरक्षण के अथक कष्टकारी प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें… हैदरगुड़ा स्थित राज थाली में इंद्रधनुष ने मनायी 24वीं वर्षगाँठ
अवसर पर परामर्शदाता ओम प्रकाश अग्रवाल, नंदा अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, संजय गोयल भाववाले, दीपिका अग्रवाल, संजय पसारी, सीए पंकज अग्रवाल, कुसुम गुप्ता, सुनील कुमार संघी, राजेश शर्मा, वेंकट अग्रवाल, अंकुर बंसल, शांता देवी, आलोक शर्मा, शिल्पा गुप्ता, अशोक जालान, गोविंद राज अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, सुनील भूत, प्रवीण अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, बीना गोयल, अनिता अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, आशा शर्मा, ऊषा गुप्ता, दीपिका अग्रवाल, संगीता टिबरेवाल, रियांशी अग्रवाल, लहक अग्रवाल, रीना अग्रवाल व बाल-गोपाल उपस्थित थे।
