गुरु नानक संस्थान ने मनायी रजत जयंती

हैदराबाद, गुरु नानक संस्थान, इब्राहिमपट्टनम (जिसमें गुरु नानक इंस्टीट्यूशंस टेक्निकल कैंपस (जीएनआईटीसी), गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (जीएनआईटी) तथा गुरु नानक विश्वविद्यालय (जीएनयू) शामिल हैं) ने रजत जयंती भव्यता के साथ मनाई। अवसर पर नये संस्थागत लोगो का आधिकारिक अनावरण किया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिक्षा के क्षेत्र में 25 सफल वर्षों का उत्सव मनाते हुए प्रबंधन और अतिथियों ने स्व. सरदार तविंदर सिंह कोहली को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी स्मृति में प्रबंधन ने मेधावी छात्रों के लिए वार्षिक पुरस्कार शुरू करने की घोषणा की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संकेत (ग्लोबल हेड -पीपल ऑपरेशंस, ऑटोरेबिट), डॉ. देवव्रत सिंह (पूर्व प्रधान वैज्ञानिक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) तथा डॉ. रवि दसारी (प्रेसिडेंट एवं ग्रुप हेड-एचआर, जैस्पर इंडस्ट्रीज प्रा. लि.) उपस्थित थे। उन्होंने उच्च शिक्षा में संस्थानों के योगदान की सराहना करते हुए छात्रों को शैक्षणिक जीवन के प्रारंभिक चरण से ही शोध-उन्मुख दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

गुरु नानक विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं गुरु नानक संस्थानों के उपाध्यक्ष सरदार जी.एस. कोहली ने छात्रों और संकाय की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने बताया कि 234 कैंपस ड्राइव के माध्यम से 1,689 जॉब ऑफर प्राप्त हुए। उन्होंने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए प्लेसमेंट विभाग के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि मु सिग्मा, कॉग्निजेंट, टीसीएस, एचसीएलटेक, इंफोसिस, डेलॉइट, ल्यूमेन टेक्नोलॉजीज, एलटीआईमाइंडट्री, क्रो एलएलपी, रियलपेज, सीडीके ग्लोबल, सदरलैंड, एमएक्यू सॉफ्टवेयर, रॉन्श पॉलिमर्स, एलेम्बिक फार्मा जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया।

उभरती प्रौद्योगिकियों और नवाचार से जुड़े रहने पर जोर

गुरु नानक विश्वविद्यालय के कुलपति एवं गुरु नानक संस्थानों के प्रबंध निदेशक डॉ. एच.एस. सैनी ने उभरती प्रौद्योगिकियों, नवाचार और भविष्य-उन्मुख शिक्षा के साथ जुड़े रहने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को बौद्धिक क्षमता का उपयोग नये अविष्कारों में करने के लिए प्रेरित कर पूर्ण संस्थागत सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने संकाय सदस्यों से छात्रों का मार्गदर्शन करने और उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

संस्थानों की वार्षिक रिपोर्ट डॉ. कलैरासन (रेक्टर, जीएनयू), डॉ. एस. श्रीनाथ रेड्डी (डायरेक्टर, जीएनआईटीसी) और डॉ. बी. वेंकट रमण रेड्डी (प्रिंसिपल, जीएनआईटीसी) द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में डॉ. विशाल वालिया (रजिस्ट्रार, जीएनयू), डॉ. संजीव श्रीवास्तव (डायरेक्टर, यूआई ईटी, जीएनयू), डॉ. ऋषि सयाल (असोसिएट डायरेक्टर), डॉ. एस.वी. रंगनायकुलू (डीन, आर एंड डी), विनय चोपड़ा (डायरेक्टर, प्लेसमेंट्स), डॉ. हरीश कुंद्रा (डायरेक्टर, यूआईईएमटी, जीएनयू), डॉ. के. अपर्णा (डीन, यूआईएचएस), डॉ. बालकृष्ण (डीन, यूआई। डॉ. एस.पी. यादव (डीन, अकादमिक्स) सहित प्रमुख शिक्षाविद उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संदीप पाटिल और डॉ. मधु द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें… महावीर नर्सिंग स्कूल का दीक्षांत व फ्रेशर्स-डे समारोह

अवसर पर प्रबंधन द्वारा उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले छात्रों तथा शिक्षण, सेवा और शोध में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संकाय और कर्मचारियों को पुरस्कार एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button