मिधानि ने स्वदेशी एयरो इंजन सामग्रियों की योग्यता में हासिल की उपलब्धि

हैदराबाद, मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानि) ने उन्नत एयरो इंजनों के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण सुपरअलॉय, टाइटेनियम अलॉय एवं विशेष इस्पात के स्वदेशी विकास तथा उड़ान योग्यता (एयरवर्थिनेस) प्रमाणन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन सामग्रियों में फोर्ज्ड बार, हॉट रोल्ड बार तथा रोल्ड रिंग शामिल हैं। 200 से अधिक पुर्जों को टाइप प्रमाणित किया जा चुका है। साथ ही उन्हें एयरो इंजन अनुप्रयोगों के लिए सफलतापूर्वक आपूर्ति किया गया। सैन्य उड़ान योग्यता एवं प्रमाणन केंद्र (सेमिलैक) के मुख्य कार्यकारी ए.पी.वी.एस. प्रसाद ने मिधानि के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. एस.वी.एस. नारायण मूर्ति को उड़ान योग्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

यह भी पढ़ें… अमेरिका के क्लीवलैंड में गूंजी गुलाब खंडेलवाल की अमर काव्यधारा 

प्रमाण-पत्र के माध्यम से एयरो इंजन अनुप्रयोगों हेतु इन महत्वपूर्ण सामग्रियों के श्रृंखलाबद्ध उत्पादन हेतु सुपरअलॉय के 8 विभिन्न ग्रेड एवं रूपों, टाइटेनियम अलॉय के 2 विभिन्न ग्रेड एवं रूपों तथा विशेष इस्पात के 4 विभिन्न ग्रेड एवं रूपों को मंजूरी प्रदान की गई। अवसर पर मिधानि के निदेशक (उत्पादन एवं विपणन) पी. बाबू, मिधानि, एचएएल और सैमिलैक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button