अग्रवाल समाज तेलंगाना में बॉक्स क्रिकेट व तम्बोला तैयारी

हैदराबाद, अग्रवाल समाज तेलंगाना द्वारा बॉक्स क्रिकेट एवं तम्बोला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसके संबंध में राघव रत्ना टॉवर्स स्थित समाज कार्यालय में बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गई।

अग्रवाल समाज तेलंगाना की बैठक और प्रतियोगिता तैयारी

यहां समाज के मंत्री विकास केशान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों कार्यक्रमों की सम्पूर्ण जानकारी समाज के समक्ष यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। अवसर पर समाज के उपाध्यक्ष रूपेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अचल गुप्ता, पूर्व कोषाध्यक्ष एवं बैंक्वेट हॉल अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, नॉर्थ शाखा के कोषाध्यक्ष बिक्की सराफ, युवा शाखा सदस्य अमित कुमार व अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… जैन रिलीफ फाउंडेशन ने पूरे किये सेवा के दस साल

इसके अलावा समाज कार्यालय में वर्ष 2025-26 के वित्तीय लेखा-जोखा के संबंध में पदाधिकारियों व ऑडिटरों की बैठक सम्पन्न हुई। इसमें ऑडिटर सीए ऋषभ अग्रवाल, अग्रवाल समाज तेलंगाना के मंत्री विकास केशान, उपाध्यक्ष रूपेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अचल गुप्ता, बैंक्वेट हॉल अध्यक्ष एवं पूर्व कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button