अग्रवाल समाज का सेवा संकल्प : 158वाँ निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप आयोजित

Ad

हैदराबाद, बदरी विशाल पन्नालाल पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल द्वारा अग्रवाल समाज मलकपेट शाखा के सहयोग से 158वाँ निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप संतोषनगर, इंद्राप्रस्थ कॉलोनी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया, जिसका 288 लोगों ने लाभ लिया। दल के अजीत गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, किम्स सनशाइन हॉस्पिटल, बेगमपेट द्वारा जनरल फिजिशियन, कार्डियोलॉजी, हड्डी रोग, ईसीजी, 2डी ईको, बीएमडी, रक्तचाप जाँच, आरबीएस की सेवा दी गई। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. प्रणय गोरे, ऑर्थो डॉ. गायत्री, डॉ. मबरूर, नर्सिंग स्टाफ शुभांकर, संगीता, मल्लेश्वरी, बीएमडी तकनीक मोहन और अनिल, 2डी ईको टेक अलकेंदु, विपणन उदय कुमार ने सहयोग दिया।

लॉयंस क्लब ऑफ हैदराबाद साधुराम आई हॉस्पिटल, दोमलगुड़ा द्वारा 161 रोगियों के नेत्रों की जाँच कर 69 लोगों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। साथ ही 12 रोगियों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन की व्यवस्था की गई। अवसर पर अजीत कश्यप, एच. भगवान, प्रतीक्षा, के. नर्सिंग राव, के. भास्कर ने सेवा प्रदान की।

बजाज फिजियोकेयर द्वारा फिजियोथेरेपी सेवाओं का लाभ

सामान्य जाँच डॉ. अखिल क्लीनिक के जनरल फिजिशियन डॉ. अखिल सुगंधी और डॉ. मीनल खिरैया सुगंधी द्वारा दी गयी। दाँतों की जाँच एसएनआर डेंटल के डॉ. एस. तेजस्वी नवनीत राज द्वारा की गई। फिजियोथेरेपी की सेवा बजाज फिजियोकेयर की डॉ. मीता बजाज ने दी। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा कृत्रिम अंग व निशुल्क डायलिसिस की सेवा दी गई।

यह भी पढ़ें… विद्यार्थियों को दिये जाने वाले किट की गुणवत्ता को लेकर सीएम ने दिए निर्देश

अवसर पर अग्रवाल सेवा दल एवं शिविर के संयोजक प्रदीप अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, सुरेन्द्र गोयल, अजीत गुप्ता, निखिल रानासरिया, अग्रवाल समाज अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, अग्रवाल समाज मलकपेट शाखा के पंकज संघी, सत्यनारायण मोदी, गोविंदनारायण मोदी, अशोक कुमार अग्रवाल, प्रदीप बंसल, श्यामसुन्दर अग्रवाल, सुरेश पटवारी, शैलेश अग्रवाल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, पंकज पटवारी, चंद्रमोहन अग्रवाल, विवेक केड़िया, निश्चिंत अग्रवाल, रोहन अग्रवाल, शीतल रूंगटा, रेखा अग्रवाल, मीता बजाज, नीता मोदी, मीरा अग्रवाल, साक्षी अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, सतीश गोयल, दिल्ली पब्लिक स्कूल के कर्मचारी नागालक्ष्मी मुड़ीसेटी, राबिया जावेद, अजीत कुमार, तिरुमलेश, निखिल, महेश, वेंकटेश, सी. विजयालक्ष्मी, स्वयंसेवक अजय तुलस्यान, सतीश गर्ग, राधेश्याम बियानी, सुनैना नरसरिया, अरुणा तुलस्यान, समाज सेवी शंकरलाल यादव, घनश्याम यादव, पित्ती लैमिनेशन के सदस्य उपस्थित थे।

Exit mobile version