अग्रवाल समाज पैराडाइज शाखा ने मनाया होली मिलन

हैदराबाद, अग्रवाल समाज पैराडाइज शाखा द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा भवन के चौथे माले में भव्यता के साथ किया गया। शाखा के मानद मंत्री प्रमोद तुलस्यान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में सर्वप्रथम राधा-कृष्ण तथा महाराजा अग्रसेन की अध्यक्ष धीरज खेतान एवं उपस्थित सदस्यों द्वारा पूजा की गयी।

कार्यक्रम में फोलार ग्रुप द्वारा चंग पर राजस्थानी गीतों के साथ कलाकारो द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। इसके साथ फूलों की होली का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय शाखा सचिव विकास केशान, कोषाध्यक्ष अचल गुप्ता, फोलर ग्रुप के सदस्यों और कलाकारो का अध्यक्ष धीरज खेतान तथा कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया ।

यह भी पढ़ें… श्री श्याम सत्संग सदन, खाटू में मना बाबा श्याम का भव्य उत्सव

कार्यक्रम में शाखा के परामर्शदाता हरिओम गर्ग, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अध्यक्ष धीरज खेतान, उपाध्यक्ष श्याम गोयंका, मानद मंत्री प्रमोद तुलस्यान, सह मंत्री महेंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष पवन अजितसरिया, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश चाँदगोठिया, अभयराम जैन, विवेक गर्ग, आयुष मोदी, धीरज बंसल, राजकुमार अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, किरण अग्रवाल, को-आप्टेड सदस्य संतोष चोखानी, सुरेश टंडन, केंद्रीय समिति सदस्य संदीप मित्तल, दीपक अग्रवाल, यूथ कमेटी सदस्य उमेश अग्रवाल, वैभव चाँदगोठिया व अन्य उपस्थित थे।

Exit mobile version