अग्रवाल समाज रामनगर शाखा ने आयोजित किया होली मिलन

हैदराबाद, अग्रवाल समाज रामनगर शाखा द्वारा होली मिलन कार्यक्रम सिकंदराबाद स्थित अग्रवाल समाज बैंक्वेट हॉल में भव्यता से संपन्न हुआ। यहां अग्रवाल समाज रामनगर शाखा के सचिव दीपक गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर फूलों की होली का आयोजन किया गया, जिसमें समाज बंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेनजी की पूजा से हुई। अवसर पर संगीत, नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। सभी ने मस्ती के साथ ठंडाई, कुल्फी और रात्रि भोज का भी आनंद लिया। होली मिलन ने समाज के सदस्यों के बीच प्रेम-एकता की भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम में शाखा के प्रह्लादराय टिबड़ेवाल, प्रशांत धनावत, दीपक गुप्ता, पवन टिबरेवाल, सतीश अग्रवाल, अशोक दीवान, विजय अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… जीतो बिजनेस नेटवर्क कोहिनूर का नेटवर्किंग कार्यक्रम

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button