अग्रवाल समाज पश्चिम जोन की बैठक, एजीएम में भाग लेने की अपील

हैदराबाद, अग्रवाल समाज, पश्चिम जोन की बैठक का आयोजन मूसापेट स्थित संतोष ढाबा में किया गया।

अग्रवाल समाज पश्चिम जोन की बैठक में उपस्थित सदस्य

समाज के मंत्री विकास केशान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में उपाध्यक्ष रूपेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अचल गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष मनीष अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष और परामर्शदाता अंजनी कुमार अग्रवाल ने अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें… उत्कर्ष की नई कार्यकारिणी का गठन, यिन-यांग होगी इस वर्ष की थीम

बैठक में मंत्री विकास केशान ने कहा कि किसी तरह की असहमति का समाधान कोर्ट में जाने के बजाय समाज के स्तर पर किया जाना चाहिए। उन्होंने 12 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) में भाग लेने के लिए सभी से अपील की और स्पष्ट किया कि मंत्री को एमजीएम बुलाने का अधिकार है। बैठक में पश्चिम जोन से संबंधित अग्र बंधुओं ने हिस्सा लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button