अग्रवाल समाज शाहअलीबंडा के चुनाव 25 मई को

हैदराबाद, अग्रवाल समाज शाहअलीबंडा शाखा के चुनाव आगामी 25 मई को आयोजित किए जाएँगे।

शाखा के सचिव पंकज गोयनका द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चुनाव तथा वार्षिक शुल्क एकत्रीकरण को ध्यान में रखते हुए शाखाध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल के कार्यालय पर शाखा पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि शाखा के चुनाव 25 मई को सुबह 10 बजे शाखा संस्थापक सदस्य नरेश कुमार अग्रवाल के बेला कॉलोनी स्थित निवास स्थान पर होंगे।

जानकारी देते हुए बताया गया कि चुनाव अधिकारी का पद्भार शाखा संस्थापक सदस्य संजय अग्रवाल को दिया गया। शाखा की वार्षिक फीस एकत्र करने की जिम्मेदारी सभी सदस्यों तथा पदाधिकारियों को दी गई है।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज रिकाबगंज शाखा के चुनाव 1 को

बैठक में अध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल, उपाध्यक्ष आनंद संघी, सचिव पंकज गोयनका, संयुक्त सचिव राजू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, केंद्रीय समिति सदस्य उमेश अग्रवाल, शाखा संस्थापक सदस्य संजय अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य पवन डोकानिया, फतेहचंद मित्तल व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button