अग्रवाल समाज दक्षिण जोन बैठक : कल्याण योजनाओं पर चर्चा

हैदराबाद, अग्रवाल समाज तेलंगाना की दक्षिण जोन शाखाओं की बैठक होटल अमृतसर हवेली में आयोजित की गई।

दक्षिण जोन शाखाओं की बैठक में अग्रवाल समाज के सदस्य

समाज के प्रेस व मीडिया चेयरमैन मुकुंदलाल अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में चारमीनार, अत्तापुर, मुरलीनगर, चेलापुरा, बहादुरपुरा, अत्तापुर सेंट्रल, राणीसती दादी, भूदेवी, शिवरामपल्ली, रिकाबगंज, घाँसी बाजार झूला, शाहअलीबंडा शाखा के पदाधिकारियों एवं केंद्रीय समिति सदस्यों ने भाग लिया। उपस्थित अग्रबंधुओं द्वारा आपस में स्वयं का परिचय दिया गया।

दक्षिण जोन की समन्वयकर्ता अल्का मिंडा ने उपस्थित अग्र बंधुओं का स्वागत करते हुए शाखाओं के पदाधिकारियों से अग्रवाल समाज को उन्नति के मार्ग पर ले जाने हेतु सहयोग प्रदान करने का निवेदन किया। पाँचों जोन के मुखिया सुरेश कुमार टंडन ने निकट भविष्य में समाज द्वारा अपनाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं में इंडक्शन चूल्हा, सिलाई मशीन, जगन्नाथ पुरी तीर्थ यात्रा, शहर के विभिन्न स्थानों में वाटर कूलर की स्थापना, शिक्षा सहायता, चिकित्सा सहायता, 11 रुपये में केंद्र के विशेष सदस्यता अभियान, राशन वितरण, विकलांगों हेतु सहायता आदि की जानकारी प्रदान की।

यह भी पढ़ें… श्री राणी सती दादी मंदिर स्थापना दिवस समारोह प्रारंभ

कमजोर परिवारों के लिए समाज की सभी कल्याण योजनाएँ लागू

पश्चिम जोन के जिला समन्वयकर्ता मुकुंदलाल अग्रवाल ने बताया कि सभी योजनाएँ आर्थिक रूप से कमजोर अग्र बंधुओं के परिवार हेतु चलाई जा रही हैं। इसमें अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गोयल, सहमंत्री डॉ. सीमा जैन की प्रमुख भूमिका है। समाज की पत्रिका अग्र मंजूषा भी इस माह से निरंतर प्रकाशित होगी। सभी पदाधिकारियों से निवेदन है कि जुलाई-2025 से अभी तक शाखाओं में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी प्रकाशन हेतु चेयरमैन मुकेश कुमार केड़िया अथवा समाज कार्यालय में भेज सकते हैं।

कार्यवाहक अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गोयल ने उपस्थित अग्र बंधुओं से सभी कल्याणकारी योजनाओं से शाखाओं के सदस्यों को लाभान्वित करवाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में अग्रबंधुओं द्वारा समाज की उन्नति हेतु सुझाव दिए गए, जिसे कार्यवाहक अध्यक्ष द्वारा लागू करने का आश्वासन दिया गया। उपस्थित अग्रबंधुओं ने आगामी योजनाओं की प्रशंसा की।

अवसर पर उत्तर जोन के जिला समन्वयकर्ता सुनील कुमार चोखानी, सेंट्रल जोन जिला समन्वयकर्ता अजय तुलस्यान, विनय जैन, सतीश सरायवाला, दिनेश मोदी, बंजारा सेंट्रल के नवल किशोर बंसल व अन्य उपस्थित थे। नाचारम मल्लापुर शाखा के केंद्रीय समिति सदस्य प्रतीक नरसरिया ने बैठक का संचालन किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button