प्राइम वॉलीबाल लीग में अहमदाबाद ने कैलीकट को हराया

हैदराबाद, अहमदाबाद डिफ्रेंडर्स की वॉलीबॉल टीम ने वर्तमान चैम्पियन कैलीकट हीरोज को 3-1 से प्राइम वॉलीबाल लीग के एक मैच में हराया।

यहाँ गच्ची बावली स्थित जीएमसी बालयोगी इंडोर स्टेडियम में जारी टूर्नामेंट के एक मैच में अहमदाबाद में कैलीकट को 12-15, 15-12, 15-12, 16-14 से हराया। हालाँकी अहमदाबाद की टीम ने पहला सेट हारने के बावजूद अगले तीन सटों में दमदार वापसी करते हुए मैच अपने वश में कर लिया।

यह भी पढ़ें… अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी चैम्पियनशिप में दमरे बनीं महिला कबड्डी चैम्पियन

अहमदाबाद के नंदगोपाल ने उम्दा स्मैश शॉट लगाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कैलीकट की ओर से अब्दुल रहीम एवं संतोष ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button