प्राइम वॉलीबाल लीग में अहमदाबाद ने मुंबई को 3-1 से हराया
हैदराबाद, अहमदाबाद डिफेंडर्स की वॉलीबाल टीम ने मुंबई मेटोरोस को 3-1 से प्राइम वॉलीबाल लीग के मैच में हराया। आज यहाँ गच्ची बावली स्थित जीएमसी बालयोगी इंडोर स्टेडियम में जारी उक्त लीग के मैच में अहमदाबाद ने मुंबई को 12-15, 15-07, 15-12, 21-20 से हराया। अहमदाबाद की इस जीत के साथ अंक तालिका में छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर पहुँच गई। अहमदाबाद की टीम 6 मैच खेलकर 12 अंक अब तक बना लिए।
वहीं मुंबई की टीम दूसरे स्थान से खिसककर तीसरे स्थान पर पहुँची। हालाँकि पहला सेट हारने के बावजूद अहमदाबाद की टीम अगले दो सेटों में दमदार वापसी करते हुए 15-07, 15-12 से सेट अपने नाम किए। आखिरी सेट रोमांचक रहा, क्योंकि दोनों ही टीमें हम किसी से कम नहीं की तर्ज पर खेलते दिखे। एक समय में दोनों टीमों का स्कोर बराबर चल रहा था, लेकिन अंतिम क्षणों में किस्मत अहमदाबाद का साथ दिया।
यह भी पढ़ें… पटना पाइरेट्स ने बेंगलुरु बुल्स को टाईब्रेकर में 6-4 से हराया
सेट के साथ-साथ मैच भी अपने वश कर लिया। अहमदाबाद के खिलाड़ी नंदगोपाल एवं मुत्तू स्वामी ने मैदान के बीच में जबर्दस्त तालमेल भरा खेल का प्रदर्शन कर अपनी टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। नंदगोपाल ने बेहतरीन व सशक्त सर्विस कर दर्शकों की वाह-वाह लूटी। (सी. सुधाकर)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



