AI+ स्मार्टफोन और ऑप्टिमस की साझेदारी, बनेंगे 30 लाख डिवाइस

नयी दिल्ली, स्वदेशी प्रौद्योगिकी ब्रांड एआई+ स्मार्टफोन ने ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (ओईएल) के साथ भारत में 30 लाख मोबाइल उपकरणों के विनिर्माण के लिए साझेदारी करने की बृहस्पतिवार को जानकारी दी। इसके तहत अगले पांच वर्ष में करीब 125 करोड़ रुपये का संयुक्त निवेश किया जाएगा।

इस समझौते के तहत ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के नोएडा स्थित संयंत्र में मोबाइल फोन, टैबलेट, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) उपकरण और उन्नत पहनने योग्य (वेयरएबल) उपकरण बनाए जाएंगे। उत्पादन बढ़ाने की प्रक्रिया अप्रैल 2026 से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

कंपनियों ने संयुक्त बयान में कहा कि एआई+ स्मार्टफोन ने ऑप्टिमस इन्फ्राकॉम लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी ऑप्टिमस इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ भारत में मोबाइल फोन, टैबलेट, इंटरनेट ऑफ थिंग्स उपकरण और उन्नत पहनने योग्य उत्पादों के निर्माण के लिए विनिर्माण समझौता किया है।

समझौते के अनुसार दोनों कंपनियां भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारत में विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए अगले पांच वर्ष में करीब 125 करोड़ रुपये निवेश करेंगी। इस साझेदारी से विनिर्माण, संचालन एवं सहयोग क्षेत्रों में रोजगार के करीब 1,200 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष अवसर उत्पन्न होने की उम्मीद है।

एआई+ स्मार्टफोन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) माधव सेठ ने कहा कि वर्तमान में चीन की एवं अन्य वैश्विक कंपनियों के प्रभुत्व वाले बाजार में भारतीय ब्रांड के लिए पर्याप्त अवसर मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम पूंजी निवेश कर रहे हैं, रोजगार सृजित कर रहे हैं और ‘मेक इन इंडिया’ के तहत विनिर्माण कर रहे हैं ताकि भारत में केवल ‘असेंबल’ के अलावा अन्य काम भी हों।’’ (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button