एआई समिट 2026 का किया गया शुभारंभ
हदराबाद, एआई समिट 2026 का भव्य उद्घाटन गुरु गोबिंद सिंह ऑडिटोरियम, गुरु नानक इंस्टीट्यूशंस टेक्निकल कैंपस में किया गया। यह कार्यक्रम इंजीनियरिंग छात्रों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। यह समिट विशेष रूप से स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) छात्रों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न संस्थानों तथा राज्यों से 200 से अधिक टीमों व 600 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
एआई समिट 2026 का मुख्य उद्देश्य छात्रों एवं शोधार्थियों को अपने नवीन विचारों व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नये शोध निष्कर्षों के आदान-प्रदान के लिए मंच प्रदान करना और इसके माध्यम से शोध-पत्र प्रस्तुति, पोस्टर प्रस्तुति तथा स्टार्टअप एक्सपो द्वारा स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने का लक्ष्य था।
समिट में 65 शोध-पत्र, 85 नवाचारी पोस्टर तथा 50 स्टार्टअप आइडिया प्राप्त हुए। जूरी सदस्यों वी. किशोर, प्रोजेक्ट मैनेजर, विप्रो टेक्नोलॉजी, डॉ. रामाकृष्ण, प्रोफेसर, सीबीआईटी, डॉ. टी. ममता, प्रोफेसर, श्रीनिधि इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने मूल्यांकन किया।
एआई शिखर सम्मेलन में नवाचार पर फोकस
उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मुख्य अतिथि गोपाला कृष्ण कुप्पुस्वामी, सह-संस्थापक, कॉग्निडा. एआई, हैदराबाद ने की। उन्होंने एआई आधारित उद्यमिता व औद्योगिक परिवर्तन पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे अपने विषयगत ज्ञान को एआई क्षमताओं के साथ जोड़ें, स्केलेबल स्टार्टअप विकसित करें और एआई युग में बदलती तकनीकों के साथ स्वयं को निरंतर अद्यतन रखें।
विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रवीण गोरला, prinipalresearch& @ VISWAM.AI एवं कार्यकारी समिति सदस्य, स्वेच्छा तेलंगाना ने जनरेटिव एआई और ओपन एआई में शोध विषय पर अपने विचार साझा किये। गुरु नानक इंस्टीट्यूशंस के उपाध्यक्ष सरदार गगनदीप सिंह कोहली ने वर्तमान समय में एआई के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रबंध निदेशक डॉ. एच. एस. सैनी ने एआई अनुसंधान के महत्व पर संक्षिप्त संबोधन दिया।
प्रथम कीनोट सत्र डॉ. प्रवीण गोरला द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने गुरु नानक इंस्टिट्यूशंस आपका स्वागत करता है अल शिखर सम्मेलन स्वदेशी एआई अनुसंधान के महत्व पर बल देते हुए जनरेटिव एआई : नवाचार, उद्योग और समाज का रूपांतरण विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों को वास्तविक जीवन की चुनौतियों का समाधान करने वाले एआई समाधान विकसित करने तथा समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
एआई-आईओटी सत्र में विजेताओं का सम्मान
अवसर पर डॉ. श्रीनाथ रेड्डी, निदेशक, जीएनआईटीसी, डॉ. ऋषि सयाल, असोसिएट डायरेक्टर, जी एनआईटीसी तथा एस. मधु, विभागाध्यक्ष एआईएमएल/एआई एंड डीएम ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान 15 फूड एवं गेम्स स्टॉल ने परिसर में उत्साह व ऊर्जा का संचार किया, जिससे पूरे आयोजन के दौरान वातावरण जीवंत तथा आकर्षक बना रहा।
दूसरे दिन की शुरुआत डॉ. एम. डी. जावेद, सह-संस्थापक व निदेशक, मैक्सपार्क प्राइवेट लिमिटेड के कीनोट सत्र से हुई। उन्होंने एआई के साथ एकीकृत आईओटी की भूमिका पर प्रतिभागियों तथा श्रोताओं को संबोधित किया।
दोपहर में डीजे कार्यक्रम के पश्चात समापन सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विजेताओं एवं उप-विजेताओं को गुरु नानक इंस्टीट्यूशंस के उपाध्यक्ष सरदार गगनदीप सिंह कोहली, प्रबंध निदेशक डॉ. एच. एस. सैनी, निदेशक डॉ. श्रीनाथ रेड्डी तथा असोसिएट डायरेक्टर डॉ. ऋषि सयाल ने पुरस्कार वितरित किये।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



