किसानों को राजा बनाने का लक्ष्य : रेवंत रेड्डी

Ad

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि श्री पराभव तेलुगु नववर्ष में हम खेती को लाभदायक बनाने और किसानों को राजा बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे है। हम पहले से ही किसान की उगाई फसल का सही दाम और बोनस दे रहे हैं। भाषा और संस्कृति विभाग और धर्मस्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज रवींद्र भारती में तेलुगु नव वर्ष श्री पराभव नाम उगादि समारोह भव्य रूप से हुआ। इस मौके पर बाचमपल्ली संतोष कुमार ने पंचांग श्रवण किया। सीएम ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

इनके अलावा उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का, मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव, कोंडा सुरेखा, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, पीसीसी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़, सांसद वेम नरेंदर रेड्डी, विधायक, विधान परिषद सदस्य, निगम अध्यक्ष और उच्च अधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर रेवंत रेड्डी श्री पराभव उगादी पंचांग का अनावरण किया। बाद में उन्होंने कहा कि देश भर में देखा जाए, तो तेलंगाना में किसानों पर सबसे कम कर्ज का बोझ है, जो हमारे लिए गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें… दल बदलू विधायकों के मामले पर सत्ता पक्ष व विपक्ष में नोक झोंक

70% परिवार खेती पर निर्भर, किसानों पर फोकस

राज्य में 70 प्रतिशत परिवार खेती पर निर्भर हैं। इसलिए हमने 2 लाख रुपये का फसल ऋणों की माफी करके किसानों को कर्ज-मुक्त किया है। उन्होंने कहा कि रैतु भरोसा योजना पर 9 हज़ार करोड़ खर्च किए गए हैं। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 22 मार्च को हम फिर से 9 हजार करोड़ तक रैतु भरोसा निधियाँ जारी करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की भलाई और विकास के लिए निष्ठा से काम कर रही है।

हमने धरणी पोर्टल, जिसने किसानों को काफी परेशान किया था, को खत्म करके उसकी जगह भू भारती लाया और इसके जरिए जमीन की समस्याओं को हल कर रहे हैं। तेलंगाना को देश में अग्रणी स्थान पर खड़ा करने के लक्ष्य से हम आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए हमेशा सतर्क रहती है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि इस नव वर्ष में भगवान लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाएँ और शांति और खुशहाली दें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button