एयरपोर्ट रूट पर एनडीपीएल शराब की बोतलें जब्त

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रूट पर दिल्ली और गोवा की अवैध शराब की बोतलों को जब्त किया।

एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि पहाड़ी शरीफ क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान अधिकारियों ने 38 शराब की बोतलें जब्त कीं। उन्होंने बताया कि गोवा, दिल्ली, हरियाणा से आने वाले यात्री अपने साथ अवैध रूप से एनडीपीएल शराब की बोतलें भी लेकर पहुंचे थे, इन शराब की बोतलों से राजस्व को नुकसान होता है।

एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि जब्त शराब की बोतलों को आगे की कार्रवाई के लिए मीरपेट आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया। आबकारी पुलिस आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े: 38 एनडीपीएल शराब की बोतलें जब्त

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button