समाचार प्रसारण में आकाशवाणी की भूमिका सुदृढ़ : राजीव कुमार जैन

हैदराबाद, आकाशवाणी के महानिदेशक राजीव कुमार जैन ने कहा कि तेजी से बदलते डिजिटल युग में भी आकाशवाणी के समाचारों ने अपनी विशेष पहचान बनाए रखी है। पारंपरिक रेडियो समाचार प्रसारण के साथ-साथ सोशल मीडिया में भी आकाशवाणी की अपनी विशिष्टता है।

आकाशवाणी हैदराबाद क्षेत्रीय समाचार विभाग के तत्वावधान में हैदराबाद के कवाड़ीगुड़ा स्थित सीजीओ टॉवर्स के कॉन्फ्रेंस हॉल में पार्ट टाइम संवाददाताओं, कैजुअल न्यूज़ एडिटर्स और न्यूज़ रीडर्स के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राजीव कुमार जैन ने कहा कि आकाशवाणी द्वारा अपने संवाददाताओं के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कक्षाएं आयोजित कर उनकी पेशेवर दक्षताओं को विकसित किया जाता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दबाव में तुरंत समाचार प्रसारित करने की स्थिति उत्पन्न होने के बावजूद विश्वसनीयता बनाए रखते हुए उस चुनौती का सामना करना चाहिए। उन्होंने संवाददाताओं को सुझाव दिया कि वे अपने द्वारा एकत्रित जानकारी की जांच और पुष्टि अवश्य करें।

अवसर पर तेलंगाना मीडिया अकादमी के अध्यक्ष श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि तकनीकी प्रगति के कारण समाचारों की परिभाषा ही बदल गई है। उन्होंने एक सरकारी संगठन के रूप में आकाशवाणी में शुद्धता और नैतिकता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। पीआईबी हैदराबाद की अतिरिक्त महानिदेशक श्रुति पाटिल ने व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी के माध्यम से फैल रही फेक न्यूज़ के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान पीआईबी में शुरू किए गए फैक्ट चेक विभाग के बारे में जानकारी देते हुए सुझाव दिया कि सरकारी संचारकर्ताओं के रूप में पत्रकारों को जमीनी स्तर के विकास संबंधी रिपोर्टों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

संवाददाताओं को नई तकनीक अपनाने और गुणवत्ता बनाए रखने की सलाह

आकाशवाणी हैदराबाद के उप महानिदेशक एवं क्लस्टर प्रमुख हरिसिंह ने कहा कि आकाशवाणी विश्वसनीयता, समग्रता और पूर्णता का पर्याय है। उन्होंने संवाददाताओं को नई तकनीक को अपनाते हुए आकाशवाणी की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा को बनाए रखने की सलाह दी। आकाशवाणी हैदराबाद क्षेत्रीय समाचार इकाई के प्रमुख एवं उपनिदेशक एम.एस. महेश ने बताया कि 7 फरवरी 1957 को आकाशवाणी में समाचार विभाग की शुरुआत हुई थी।

1965 में उर्दू श्रोताओं को ध्यान में रखते हुए उर्दू बुलेटिन शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर वरिष्ठ पत्रकारों और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गये। बदलते मीडिया वातावरण में समाचार संग्रह और कंटेंट निर्माण विषय पर आरटीआई के पूर्व आयुक्त एवं पीपुल्स पल्स के निदेशक आर. दिलीप रेड्डी ने जानकारी दी। सोशल मीडिया युग में कंटेंट का उपयोग विषय पर हिन्दू बिजनेस लाइन के एसोसिएट एडिटर डॉ. कूर्मानाथ ने विस्तार से बताया।

यह भी पढ़ें… ब्लू स्टार ने हैदराबाद में लांच किये नए रूम एयर कंडीशनर

न्यूज़ रूम का विकास, कंटेंट ट्रांसफर और बदलते कंटेंट स्रोतों की प्रकृति विषय पर आई न्यूज़ के सीईओ और मुख्य संपादक ए.के. सागर ने विश्लेषण प्रस्तुत किया। इसी तरह फैक्ट चेक और सोशल मीडिया हैंडल्स को बेहतर बनाने के लिए सोशल मीडिया तकनीक विषय पर फैक्टली संस्था के ऑपरेशंस हेड भरत ने जानकारी दी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button