अजय नन्दन बने रेल डिब्बा कारखाना, कपूरथला के महाप्रबंधक
हैदराबाद, अजय नन्दन ने रेल डिब्बा कारखाना, कपूरथला के महाप्रबंधक का पद्भार संभाला। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अजय नन्दन भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियर सेवा (आईआरएसएमई) के 1989 बैच के अधिकारी हैं। वर्तमान पद्भार ग्रहण करने से पूर्व वह पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, गुवाहाटी में प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (पीसीएमई) के पद पर कार्यरत थे।
भारतीय रेल में 35 वर्षों से अधिक के विशिष्ट सेवा अनुभव के साथ अजय नन्दन ने विभिन्न जोनल रेलवे, उत्पादन इकाइयों, रेल मंडलों तथा रेलवे बोर्ड में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में पीसीएमई के रूप में कार्य करने के अतिरिक्त उन्होंने नई दिल्ली, कोलकाता, मालदा टाउन, हाजीपुर, कोटा, मुरादाबाद, जमालपुर सहित अन्य प्रमुख रेलवे प्रतिष्ठानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। उन्होंने वर्ष 2021 से 2023 तक मुरादाबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के रूप में भी सेवा दी। सेवाकाल के दौरान अजय नन्दन को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्होंने भारत एवं विदेशों में उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेकर तकनीकी और प्रबंधकीय दक्षताओं को और सुदृढ़ किया है।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : रिश्वतखोरी के आरोप में बिजली विभाग के 8 अधिकारी निलंबित
महाप्रबंधक अजय नन्दन ने पद्भार ग्रहण करने के पश्चात् कार्यालय में सभी विभागाध्यक्षों के साथ परिचयात्मक बैठक की। उन्होंने कोच निर्माण कार्यों से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर बहुमूल्य सुझाव देते हुए गुणवत्ता, उत्पादकता और समयबद्धता पर विशेष बल दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



