अजय शर्मा ने संभाला एनटीपीसी में आरईडी (दक्षिण) का अतिरिक्त प्रभार
हैदराबाद, एनटीपीसी दक्षिणी क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक (इंजीनियरिंग, गुणवत्ता और निरीक्षण) अजय शर्मा ने तत्काल प्रभाव से क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (दक्षिण) का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एनटीपीसी में तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले अजय शर्मा ने 1989 में कार्यकारी प्रशिक्षु के रूप में कॅरियर की शुरुआत की थी। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और वित्त में एमबीए की डिग्री रखने वाले शर्मा ने एनटीपीसी के प्रमुख स्टेशनों दादरी और सीसी-ईओसी में एनटीपीसी ओएस बॉयलर प्रमुख के रूप में संचालन, रखरखाव और परियोजना नेतफत्व से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया।
हाल ही में उन्होंने कहलगाँव परियोजना के प्रमुख के रूप में कार्य किया। शर्मा सुदृढ़ तकनीकी विशेषज्ञता और नेतफत्व क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से दक्षिणी क्षेत्र में एनटीपीसी के परिचालन प्रदर्शन और हितधारकों के साथ जुड़ाव को और अधिक मजबूती मिलेगी।
यह भी पढ़ें… हर जिले के एक मंडल में एकीकृत भूभारती पोर्टल : पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी
प्रभार ग्रहण करने के उपरांत शर्मा ने तेलंगाना सरकार के विशेष मुख्य सचिव (ऊर्जा) नवीन मित्तल (आईएएस) से आईओ भेंट की। इस दौरान शर्मा ने फ्लेक्सिबल ऑपरेशन (लचीले संचालन) और बॉयलर ट्यूब फेलियर (बॉयलर ट्यूब में खराबी) से संबंधित तकनीकी मुद्दों के समाधान में एनटीपीसी की ओर से पूर्ण सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया। क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों के साथ प्रारंभिक बैठकों के क्रम में उन्होंने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) देवेंद्र सिंह चौहान (आईपीएस, आरआर) से भी मुलाकात की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



