अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू जंगल की शूटिंग खत्म, 2026 में होगी रिलीज

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्मों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नई फिल्म “वेलकम टू जंगल” की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है। यह फिल्म मनोरंजन और कॉमेडी का धमाका देने के लिए तैयार की गई है और 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अभिनेता अक्षय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनकी आगामी फिल्म “वेलकम टू जंगल” की शूटिंग पूरी हो गई है और यह अगले वर्ष प्रदर्शित होगी। “वेलकम” नाम से बनने वाली अक्षय की तीसरी फिल्म होगी। सबसे पहले 2007 में “वेलकम” प्रदर्शित हुई और इसके बाद 2015 में “वेलकम बैक” आई थी।

दोनों फिल्मों का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। कुमार ने फिल्म के बारे में इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की और अपने सभी प्रशंसकों को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने लिखा, “आप सभी को ‘वेलकम टू द जंगल’ की टीम की ओर से क्रिसमस की ढेरों शुभकामनाएं! फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button