अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन तेलंगाना ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री का अभिनंदन
हैदराबाद, अखिल भरतीय अग्रवाल सम्मेलन (आभास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने सभी अग्र बंधुओं से अग्रोहा धाम में निर्मित भव्य मंदिर में अपनी क्षमता के अनुसार योगदान कर पितरों की भूमि को सहयोग करने का आग्रह किया। आज यहां आबिड्स स्थित होटल रॉयलटन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (अभास) तेलंगाना के तत्वावधान में आयोजित अभिनंदन समारोह में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग एवं राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल का भव्य सम्मान किया गया।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि अभास की टीम अग्रोहा धाम में भव्य विश्व स्तरीय भवन व मंदिर का निर्माण कर रही है जिसमें हर अग्रबंधु की एक ईंट लगे ताकि उन्हें भी अपनी पितरों के धाम से जुड़ने का सुअवसर मिल सके। इसमें आजीवन ट्रस्टी, सरंक्षक ट्रस्टी बनकर सहयोग कर सकते हैं। अग्रबंधु का छोटा एक ईंट का भी सहयोग होगा तो बड़ी मदद होगी। अग्रवालों ने देश में कई सेवाएं की हैं।
महाराजा अग्रसेन से समाज को जोड़ने का आह्वान
भवन धर्मशाला, अस्पतालों से कइयों की सहायता की है क्योंकि महाराजा अग्रसेन का एक रुपया एक ईंट का भाव ही सेवा करने की प्रेरणा देती है जो अग्रबंधु देशभर में किसी न किसी रूप में कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद अग्र बंधुओं की उदार सेवा को लोगों ने कमजोरी माना, अपनी इस कमजोरी को दूर करने के लिए बड़े लोगों को चिंतन करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज धर्ममय है और हैदराबाद से समाजसेवी नरेन्द्र गोयल ने जो पितरों के तीर्थ व सालासर बालाजी, खाटू श्याम मंदिर, जीण भवानी के दर्शन हवाई जहाज यात्रा के जरिए करवाये, इसकी अभास सराहना करता है।
सभी अग्रबंधुओं को अभास से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। सभी को सहयोग दानदाताओं की मदद से किया जा रहा है।
गोपाल शरण गर्ग ने आगे कहा कि वर्तमान में हर मंदिर में महाराजा अग्रसेनजी की मूर्ति लगायें ताकि कलयुग के अवतारी धर्म के संस्थापक के रूप में महाराजा अग्रसेन को पूजा जाए। अग्र भागवत पुराण की शुरुआत करें ताकि चार लाख लोगों को जोड़ें। मंगल पाठ करवाएं, इसके लिए मंगल पाठ समिति की संयोजिका के तौर पर रिंकू गर्ग के नाम की घोषणा करेंगे।
यह कार्य केवल तेलंगाना ही नहीं बल्कि दक्षिण राज्य में करवाने का प्रयास कर अधिक से अधिक प्रचार कर लोगों को जोड़ें। इसी प्रकार दक्षिण भारत से अग्रोहा यात्रा के संचालन के लिए विनय जैन को संयोजक एवं प्रतीक को सह-संयोजक घोषित किया गया है। ये सभी को अग्रोहा से जोड़ने का कार्य करें। घर, दुकान, प्रतिष्ठान, होटल में महाराजा अग्रसेनजी का चित्र अवश्य लगे और पूजा हो। बेगम बाजार श्री खेमदास मठ में शशिकांत अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के मंदिर के निर्माण में सहयोग दिया है, वहां पर हर महीने कीर्तन महाआरती मंगल पाठ अग्रसेन चालीसा, आरती, मंत्र से जोड़ें ताकि घर घर में पूजा हो सके और अधिक से अधिक जुड़ाव हो सके।
एकजुटता से ही बनेगी समाज की पहचान
अग्रोहा धाम में वीआईपी सूट के 6 रूम में से 4 हैदराबाद से सहयोग मिले। अग्रोहा धाम के लिए प्रतिदिन एक रुपया डालकर भी अग्रोहा फाउंडेशन को सहयोग प्रदान कर सकते हैं। पैसा मंदिर के निर्माण में ही लगेगा और यह विश्व में भव्य पर्यटन स्थल बनेगा, इसलिए पितरों के धाम में मंदिर निर्माण में सहयोग करें। मंदिर के निर्माण में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, राजेश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, वीआईपी सूट के लिए महेश तोलाराम व राजेश अग्रवाल के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हैं।
सभी आत्म गौरव के लिए सहयोग दें। अग्रवाल समाज के सदस्य बन कर सभी मिलकर अभास से जुड़ें और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनायें। राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल ने कहा कि भगवान अग्रसेन के कार्यों की पहचान के लिए अभास का गठन 1975 में किया गया और आज इसे देश ही नहीं, बल्कि विदेश में पहचान मिल गई है। जहाँ भी जाते हैं, अग्रसेनजी का नाम है। उस समय बुजुर्गों द्वारा लगाया गया यह वृक्ष आने वाली पीढ़ी सींचेगी। आपका सहयोग राशि का पूरा डाटा फीड होता है और जहां भी अग्रबंधु को कोई समस्या आती है उसका समाधान अभास के विशाल नेटवर्क से किया जाता है।
अग्रवाल सम्मेलन से जो नहीं जुड़े हैं वे अवश्य जुड़ें। सभी एक दूसरे के सहयोग से आगे बढेंगे और कार्य का निष्पादन कर सकेंगे। अभास द्वारा कई जगह बड़े कार्य हो रहे हैं। हर राज्य में बड़े भवन, अस्पताल, विश्वविद्यालय आदि के माध्यम से सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय खराब है, क्योंकि जहां दूसरी कौम अपनी संख्या बढा रही है तो समाज की संख्या कम हो रही है इस पर चिंता करें। इकट्ठे रहेंगे तो सभी पर भारी रहेंगे और कई कार्यों को राजनैतिक स्तर पर करवा सकेंगे। सभी को साथ में चलना है।
एकजुटता से मजबूत होगा अग्रवाल समाज
अभास देश की बड़ी संस्था है जिसने अग्रोहा धाम बनाया, मेडिकल कॉलेज बनाए हैं। इनके माध्यम से सभी एकत्रित होकर व्यापार बढ़ायें, रिश्तेदारी बढायें। सभी एकजुट होंगे तो हर जगह विशाल नेटवर्क के माध्यम से देश में कहीं भी सेवा देने को तत्पर हो सकेंगे। अग्रवाल समाज तेलंगाना के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद पर आने के बाद सदस्यों को बढ़ाने का अभियान चलाया लेकिन अभी पूर्ण सफलता नहीं मिली है। अभी भी अभियान जारी है और ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने पर जोर दिया जा रहा है। तेलंगाना में अग्रवाल के 4 लाख लोग हैं।
यही सभी सदस्य बने तो यह विशेष महत्व रखेगा। आज 11,000 सदस्य हैं जिनकी संख्या को एक लाख ले जाने के लिए प्रयासरत हैं। सदस्य होंगे तो समाज का बल दिखाई देगा और सरकार द्वारा कई कार्य भी करवाये जा सकेंगे। हर व्यक्ति अपने परिवार के सदस्यों को अग्रवाल समाज का सदस्य बनाए। समाज छोटे बच्चों को भी सदस्य बना रहा है ताकि एक समय बाद वह भी समाज से जुड़े रहे। सदस्य बनने से युवा अपने वैवाहिक संबंध को भी जोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में खामियां नहीं बल्कि खूबियां देखें। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भी समाज को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
सभी समाज से जुड़कर सहयोग करें ताकि आगे बढ़ सकें। अग्रवाल समाज सहायता ट्रस्ट आत्म गौरव भवन के चेयरमैन राजेश अग्रवाल ने कहा कि अभास के लोग सभी को एक छतरी के नीचे लाने का प्रयास कर रहे हैं। देश ही नहीं अन्य देशों में अग्रवाल भाई को जोड़ रहे हैं। हरियाणा के अग्रोहा धाम में बड़ा कार्य किया जा रहा है और आने वाली पीढ़ी गर्व कर सके। उन्होंने कहा कि उप्पल में आत्म गौरव भवन बन रहा है इसके लिए जरूरी है कि समाज बंधु स्वेच्छा से आकार सहयोग करें ताकि विशाल परियोजना को पूर्ण किया जा सके।
अभास से जुड़कर अग्रवालों को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
महाराजा अग्रसेनजी के सिद्धांत एक रुपया एक ईंट के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए एकजुट होकर स्वेच्छा से आत्म गौरव भवन में सहयोग दें। छोटी राशि भी बहुत सहयोगी बन सकती है। अभास के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शशिकांत अग्रवाल ने कहा कि अभास तेलंगाना का जब गठन हुआ तो उस समय कोई गतिविधियां नहीं थीं लेकिन उस समय गोपाल शरण गर्ग महामंत्री के पद पर थे और हैदराबाद आगमन के साथ ही सक्रियता बढ़ी और कई कार्य किये गये। आज अभास तेलंगाना ऊंचाइयों को छू रहा है जिसकी देशभर में चर्चा है। किसी भी अग्रबंधु को कहीं भी तकलीफ आती है तो विशाल नेटवर्क के चलते दूर हो जाती है।
अभास से जुड़कर न केवल राष्ट्रीय स्तर पर भी बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनती है। सभी अपने अपने संपर्क से अभास से जोड़ने की अग्रबंधु को प्रेरणा दें क्योंकि इसके काफी लाभ हैं। उन्होंने कहा कि समाजसेवी नरेन्द्र कुमार गोयल ऐसे वर्ग को हवाई यात्रा करवाना चाह रहे हैं जिन्होंने कभी हवाई सफर नहीं किया है। ऐसा कार्य के लिए अभास आभार व्यक्त करता है। संस्था के महावीर प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि उद्योगपति व समाजसेवी नरेन्द्र कुमार गोयल (गीता देवी रघुनंदन गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट) द्वारा 150 अग्रबंधुओं को निशुल्क अग्रोहा शक्तिपीठ एवं राजस्थान के धार्मिक स्थलों की यात्रा कराकर सराहनीय कार्य किया गया है।
अभास की हवाई यात्रा से अग्रबंधुओं के सपने हुए साकार
सभी ने बिना किसी परेशानी के यात्रा की और अपने सपनों को साकार किया। अवसर पर विनय जैन, प्रतीक एवं अल्का मिंडा ने कार्य को सफल बनाने में सहयोग दिया जिनका संस्था द्वारा आभार व्यक्त किया गया। अभास तेलंगाना के अध्यक्ष योगेश जैन ने कहा कि अभास विश्व में अग्रवालों का सबसे बड़ा संगठन है जिसके लगभग 8 लाख सदस्य हैं जो सभी अग्रवालों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहा है। अग्रोहा में पूर्वज भगवान अग्रसेनजी का भव्य बड़ा मंदिर बन रहा है।
समाजसेवी नरेन्द्र गोयल ने अग्रोहा धाम की हवाई यात्रा को निशुल्क रूप से करवाकर कइयों के अग्रोहा धाम के दर्शन का सपना पूर्ण किया। इससे सभी को आगे आने की प्रेरणा मिलती रहेगी। अभास के प्रवक्ता अशोक बंसल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि अभास की स्थापना 1975 में हुई। यह राष्ट्रीय संगठन है जो पूरे भारत में दस करोड़ अग्रवालों को एकजुट कर जोड़ने के लिए बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग अभास को ऊंचाइयों पर लाए हैं।
यह एकमात्र संगठन है जहां पर पति-पत्नी दोनों को सदस्यता प्रदान की जाती है। एक बार 5100 देकर आजीवन सदस्य बन सकते हैं। संस्था की अल्का मिंडा ने कहा कि अग्रोहा व धार्मिक स्थलों की हवाई यात्रा बहुत सफल रही। आरंभ से अंत तक सभी को साथ लेकर चले और कार्यक्रम सफल हुआ। टीम सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करती है। कार्यक्रम का संचालन प्रतीक ने किया। अवसर पर शिवकुमार भालवाले, मुकुन्दलाल अग्रवाल, डॉ. दिलीप पंसारी, राजकुमार गुप्ता, बजरंगलाल गुप्ता, संदीप गोयनका, एम. सुनील कुमार, रिंकू गर्ग, विनय जैन व अभास तेलंगाना के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



