ऑल इंडिया काँठा प्रांत सम्मेलन एवं स्नेह मिलन सितंबर में

हैदराबाद, श्री काँठा प्रांत जैन संघ, हैदराबाद तेलंगाना के तत्वावधान व संघ के चेयरमैन कांतिलाल नाहर की अध्यक्षता में आयोजित सभा में ऑल इंडिया काँठा प्रांत सम्मेलन एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आगामी सितंबर माह में करने का निर्णय लिया गया। आज यहाँ संघ के महामंत्री विमलचंद मुथा व सज्जनराज गांधी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सिकंदराबाद स्थित टी19 में संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सभा का आयोजन किया गया।

सभा का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। अध्यक्ष मोतीलाल भलगट ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संघ द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। हाल ही में संघ के अंतर्गत युवा साथियों के व्यापार उद्यमीकरण हेतु चीन एवं बेंगलुरू को अलग-अलग इंडस्ट्रियल विजिट के लिए भेजा गया, जिससे उन्हें उस कार्य का अनुभव हो सके।

संघ की गतिविधियों, आयोजन व लेखा-जोखा की प्रस्तुति

महामंत्री विमलचंद मुथा ने गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की, जिसे सभी ने सर्वसम्मति से पारित किया। उन्होंने अब तक संघ द्वारा किए कार्यों की संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अग्रवाल भवन में व्यापार संबंधित मोटिवेशनल कार्यक्रम युवाओं के लिए आयोजित किया गया, जिसमें जेएलएल के सचिव द्वारा रियल इस्टेट में किस तरह इन्वेस्ट किया जाए, उस पर जानकारी दी।

इसी क्रम में महिलाओं के लिए योगा दिवस पर इंदिरा पार्क में योगासन का आयोजन, मोटिवेशनल कार्यक्रम तथा घर बैठे पति के कारोबार में साथ दे कार्यक्रम सीए विकास व राकेश पितलिया द्वारा खैरताबाद आराधना भवन में आयोजित किया गया। इसके अलावा संघ द्वारा महिलाओं एवं पुरुषों के लिए बॉक्स क्रिकेट का आयोजन किया गया, जिसमें 16 पुरुष एवं 6 महिला टीमों ने भाग लिया।

इसमें संयोजक स्वप्निल गुंदेचा, मनीष डागा, संजय भलगट, जिनेन्द्र गुंदेचा, अभिषेक मुथा का विशेष सहयोग रहा। सभा में अब तक के संपूर्ण आय-व्यय का लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष सुरेशचंद कोठारी ने प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सर्वसम्मति से पारित किया। वैवाहिक संबंधित कार्यों के संयोजक दिनेश सहलोत ने अब तक किए गए कार्यों की संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की।

सम्मेलन आयोजन, सहायता योजनाएं और समितियों की घोषणा

अवसर पर काँठा प्रांत युवा एवं महिला शाखा के गठन पर विचार-विमर्श किया गया। सभा में शिक्षा सहायता संबंधित विषय पर विचार कर निर्णय लिया गया कि समाज के जरूरतमंदों को सहयोग किया जाए। इस कार्य हेतु संयोजक के रूप में गौतमचंद गुगलिया, सुनील चोपड़ा की मनोनीत किया गया। चिकित्सा स्वास्थ्य सहायता के लिए भी सहयोग देने पर विचार किया गया।

इस कार्य हेतु संयोजक के रूप में उत्तमचंद भलगट, प्रकाशचंद भंडारी को मनोनीत किया गया। संघ द्वारा आयोजित संघ आपके द्वार की संपूर्ण जानकारी कोषाध्यक्ष सुरेशचंद कोठारी ने दी। चीन एवं बेंगलुरू विजिट की संपूर्ण रिपोर्ट कार्यक्रम संयोजक राजेश गुगलिया ने प्रस्तुत की। जैन सिद्धांतों के पालन हेतु एक कमेटी बनाने पर विचार किया गया, जिसकी जिम्मेदारी उपाध्यक्ष योगेश खरगांधी एवं अशोक कटारिया को दी गई।

विशेष कार्यकम ऑल इंडिया काँठा प्रांत सम्मेलन एवं स्नेह मिलन पर विचार-विमर्श कर सभी ने सर्वसम्मति से कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय किया। मोतीलाल भलगट ने कहा कि सम्मेलन में भाग लेने हेतु राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, चेन्नई, बेंगलुरू, कर्नाटक आदि क्षेत्रों से समाज बंधुओं को आमंत्रित किया जाएगा। दो दिन का आयोजन रहेगा। दूसरे दिन हैदराबाद में स्थित काँठा प्रांत के परिवारों के प्रत्येक सदस्य को परिवार सहित आमंत्रित किया जाएगा। यह कार्य बड़े पैमाने पर होगा।

यह भी पढ़ें… श्री दादा गुरुदेव चारधाम यात्रा का पोस्टर विमोचित

युवा-महिला शाखा गठन और समितियों का गठन तय

इसके लिए कार्यक्रम प्रधान संयोजक के रूप में नवरतनमल गुंदेचा, अशोक कटारिया, दिनेश सहलोत, सुभाष पिरोदिया व धर्मेंद्र नाहर को मनोनीत किया गया है। इसके अलावा संयोजक टीम एवं विभिन्न समितियों लॉजिस्टिक, भोजन, प्रचार-प्रसार, बस व्यवस्था, गेम्स व्यवस्था, मंच व्यवस्था आदि का गठन अतिशीघ्र किया जाएगा। सभा में युवा शाखा गठन हेतु संयोजक के रूप में सुरेश गुंदेचा, सुभाष पिरोदिया व सज्जन सिंघवी को मनोनीत किया।

महिला शाखा गठन हेतु संयोजक के रूप में राजेश गुगलिया एवं दिलीप भंडारी को मनोनीत किया गया। महामंत्री सज्जनराज गांधी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा संपन्न हुई। अवसर पर भोजन की व्यवस्था मोतीलाल भलगट परिवार की ओर से की गयी।

अवसर पर चेयरमैन कांतिलाल नाहर, मार्गदर्शक उत्तमचंद भलगट, शांतिलाल भलगट, रंजीतमल गुंदेचा, प्यारेलाल गांधी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौतमचंद गुगलिया, उपाध्यक्ष प्रकाशचंद भंडारी, योगेश खरगांधी, महामंत्री विमलचंद मुथा, सज्जनराज गांधी, कोषाध्यक्ष सुरेशचंद कोठारी, सहमंत्री गौतमचंद गांधी, अशोक लूणिया, सुरेश गुंदेचा, प्रचार मंत्री सुनील चोपड़ा, कार्यकारिणी सदस्य के. धर्मीचंद बोहरा, रमेश कुमार मुथा, प्रकाशचंद बोहरा, अशोक कटारिया, दिनेश सहलोत, लादूराम गुगलिया, शांतिलाल मुणोत, सुभाष पिरोदिया, बाबूलाल कटारिया, राजेश गुगलिया, सज्जन सिंघवी व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button