अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का नव सृजन महातम्बोला, विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार
हैदराबाद, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन एवं समस्त कल्याण समिति तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा नव सृजन महातम्बोला भव्यता से आयोजित किया गया और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये गये।
















बशीरबाग स्थित वेज पार्क में आयोजित महातम्बोला कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन समाजसेवी गोपाल बल्दवा ने और उद्घाटन समाजसेवी अमृत कुमार जैन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अ.भा. माहेश्वरी महासभा (दक्षिणांचल) के उपाध्यक्ष अरुण भांगडिया, सम्मेलन की राष्ट्रीय वर्तमान अध्यक्ष स्मिता चेचाणी, राष्ट्रीय निर्वाचित अध्यक्ष राजकुमारी बालदी, तेलंगाना अध्यक्ष लीला बजाज एवं मंत्री सुनीता माहेश्वरी का सम्मान भव्यता से किया गया।
यह भी पढ़ें… महेश बैंक के चुनाव में संस्थापक के 13 एवं फाउंडर पैनल का 1 उम्मीदवार विजयी
अवसर पर महातम्बोला के अंतर्गत साड़ी राउंड, सिल्वर राउंड, गोल्ड राउंड, कैश राउंड खिलाये गये और विजेताओं को प्रायोजक वेद ज्वेलर्स, शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स, मोहिनी जेम्स एंड ज्वेल्स, चतुर्भुज चांडक ज्वेलर्स, आर.के. बंग एवं कम्पनी द्वारा आकर्षक सोने, चांदी व अन्य पुरस्कार दिये गये। प्रायोजकों और नई टीम का आभार व्यक्त किया गया।
तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक मारवाड़ी महिला सम्मेलन की नई टीम में अध्यक्ष शोभा डागा, मंत्री पद्मा बजाज, कोषाध्यक्ष लीला भूतड़ा, संगीता लड्डा, जिला संगठन मंत्री तनुजा व्यास, उपाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी शामिल हैं। कार्यक्रम में संयोजिकाएं लीला बजाज, नंदा वर्मा, तनुजा व्यास, अनुराधा नावंदर, सुनीता हेडा, नीतू जैन, रेखा व्यास, चित्रा अग्रवाल कच्छवाह, संतोष असावा, सीमा मांडन व अन्य ने सहयोग प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



