रामायण के साथ ही इन 7 बिग बजट फिल्मों में दिखेंगे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ की पहली झलक दर्शकों के सामने आ गई है। हाल ही में मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज किया है। आइये यहां जानते हैं उनकी 7 अपकमिंग फिल्मों के बारे में…

लव एंड वॉर

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ ही आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे कलाकारों की अहम भूमिका है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर की एक्स-गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण भी इसमें कैमियो कर रही हैं। माना जा रहा है कि फिल्म पर तकरीबन 200 करोड़ रुपए खर्च किये जा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है।

रामायण ( पार्ट 1 और पार्ट 2)

यह निर्देशक नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म है, जो दो पार्ट में बन रही है। दोनों फिल्मों का निर्माण लगभग 835 करोड़ रुपए के बजट में हो रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल कर रहे हैं। उनके साथ साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

धूम 4

यश राज फिल्म के बैनर तले निर्माता आदित्य चोपड़ा अपनी मोस्ट लव्ड फ्रेंचाइजीज में से एक ‘धूम’ का चौथा पार्ट ला रहे हैं। अयान मुखर्जी इस फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं। फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म में जॉन अब्राहम, दूसरी फिल्म में त्रतिक रोशन और तीसरी फिल्म में आमिर खान के बाद चौथी फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल प्ले करने जा रहे हैं। 2027 में यह फिल्म रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपए तक जा सकता है।

यह भी पढ़े: इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे अक्षय ओबेरॉय

ब्रह्मास्र (पार्ट 2 और पार्ट 3)

अयान मुखर्जी निर्देशित ‘ब्रह्मास्र’ का पहला पार्ट 2022 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने ख़ूब पसंद किया था। यह ट्रायोलॉजी है, जिसके दो पार्ट अभी आने बाकी हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 2026 और 2027 में ये दोनों पार्ट्स क्रमश: रिलीज होंगे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। माना जा रहा है कि पूरी ट्रायोलॉजी का बजट 650 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

एनिमल पार्क

यह 2023 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ का दूसरा पार्ट है। पहले पार्ट की तरह ही संदीप रेड्डी वांगा फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। रणबीर कपूर के साथ बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना जैसे कलाकार इस फिल्म में भी नज़र आएंगे। पहले पार्ट का निर्माण लगभग 100 करोड़ रुपए के बजट में हुआ था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दूसरे पार्ट का बजट 200 करोड़ को पार कर सकता है। यह फिल्म 2029 में आने की उम्मीद जताई जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button