अमरावती को रोकना असंभव : चंद्रबाबू नायुडू
अमरावती, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायुडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमरावती को रोकना असंभव है, क्योंकि संसद ने अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र और स्थायी राजधानी के रूप में मान्यता देने वाला विधेयक पारित कर दिया है।
राज्यसभा ने आंध्र प्रदेश पुनर्गन (संशोधन) विधेयक, 2026 को संक्षिप्त चर्चा एवं गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय के जवाब के बाद ध्वनिमत से पारित कर दिया। लोकसभा इसे ही कल ही पारित कर चुकी थी। नायुडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अमरावती की राजधानी के रूप में स्थिति अब पूरी तरह से स्थापित हो चुकी है। इसमें कोई संदेह नहीं, कोई बहस नहीं और कोई बदलाव संभव नहीं है। अमरावती आंध्र प्रदेश का हृदय और राष्ट्र का गौरव है।
यह भी पढ़ें… जन विश्वास विधेयक से जीवन होगा आसान : पीएम मोदी
मुख्यमंत्री ने अमरावती को दिये गये समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि यह आंध्र प्रदेश की आकांक्षाओं के प्रति अटूट और दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अब इस विधेयक को राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



