अमीरपेट महिला मंडल ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

हैदराबाद, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अमीरपेट महिला मंडल द्वारा अमीरपेट स्थित श्री बालाजी राजस्थानी भवन में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष श्रुति भक्कड़ ने सभी का स्वागत किया। संयोजिका उर्मिला भूतड़ा, मोनिका भक्कड़, कृतिका सारड़ा, आरती बजाज ने सभी को गेम्स खिलाए, जिसमें विनर टीम मस्तानी टोली व रनरअप टीम खलनायक रही। तत्पश्चात जैमिंग सेशन बाय गिटारिस्ट प्रेमजीत द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गयी। मंत्र वंदना पुगलिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अवसर पर कोषाध्यक्ष राधिका असावा, सह मंत्री स्वाति काबरा, पूर्व अध्यक्ष पूजा झँवर, सलाहकार एवं संस्थापिका शकुंतला देवी चोकड़ा, शीतल लड्डा, सविता कुलवाल, नंदा चांडक, धन संरक्षिका श्वेता मानधना, कार्यकारणी सदस्य प्रेमलता जालान, संगीता असावा, मंजू शुक्ला, दीपिका लोहिया, उर्मिला भूतड़ा, निधि तापड़िया, अभिक्षा चांडक, रंजिता नावंदर, नेहा सदानी, कंचन झँवर, दुर्गा सारड़ा, प्रीति काबरा व अन्य उपस्थित थीं।

यह भी पढ़ें… माहेश्वरी मंडल हैदराबाद (उत्तर) का गणगौर उत्सव संपन्न

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button