अमीरपेट महिला मंडल का गरबा व डांडिया नृत्य आयोजित


हैदराबाद, अमीरपेट महिला मंडल द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री बालाजी राजस्थानी भवन में गरबा एवं डांडिया नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष पूजा झंवर ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। माताजी के भजनों तथा गरबा व डांडिया नृत्य के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निर्णायक का दायित्व श्रुति करवा एवं प्रतीक्षा व्यास समुंद्राला ने निभाया।
उत्तम ज्वेलरी के लिए स्नेहा काबरा, पूजा मूंदड़ा व रेखा काबरा विजेता चुनी गयीं। उत्तम जींस की विजेता दुर्गा सारड़ा व मंजू शुक्ला रहीं। 50 वर्ष से अधिक आयु में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मंजू को पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ ड्रेस के लिए मंजू शुक्ला पुरस्कृत हुईं। इसके अलावा सविता कुलवाल को विशेष पुरस्कार के लिए चुना गया। सोनल झंवर एवं ज्योति मूंदड़ा सर्वश्रेष्ठ जोड़ी चुनी गयीं।

यह भी पढ़ें… नवरात्रि के उपलक्ष्य में सैफायर ग्रुप का खेलो और नाचो कार्यक्रम संपन्न
दीपिका लोहिया सर्वश्रेष्ठ गरबा, चंचल पुगलिया व सोनाली असावा सर्वश्रेष्ठ डांडिया के लिए पुरस्कृत हुईं। सर्वश्रेष्ठ एनर्जेटिक निकिता मूंदड़ा तथा सर्वश्रेष्ठ ड्रेसिंग कृतिका सारड़ा चुनी गयीं। श्रुति भक्कड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की संयोजिका प्रीति झंवर, स्वाति काबरा व निधि तापड़िया थीं। अवसर पर कोषाध्यक्ष वंदना पुगलिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधिका असावा, सहमंत्री स्नेहा काबरा, सलाहकार नंदा चांडक, श्वेता मानधना, संरक्षक आरती लड्डा, मंजू शुक्ला, मंजू, दीपिका लोहिया, कंचन झंवर, अभिक्षा चांडक, रंजीता नावंदर आदि उपस्थित थीं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
