राष्ट्रपति मुर्मू से मिले अमित शाह

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 28 मई 2025 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब देश में सीमा की सुरक्षा को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं, और पाक सीमा पर तनाव बढ़ रहा हैI

बैठक से भारत की राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता दर्शाई

पिहले माह पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थिति गंभीर बनी हुई है, इस मुलाकात के ठीक एक दिन बाद, 29 मई को गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर जैसे सीमावर्ती राज्यों में बड़े पैमाने पर मॉक ड्रिल आयोजित की जानी है,राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी तस्वीर में अमित शाह और राष्ट्रपति मुर्मू को औपचारिक सेटिंग में बातचीत करते देखा जा सकता है, इस मुलाकात को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैंI कुछ लोगों का मानना है कि यह बैठक सीमा सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए हो सकती हैI वहीं, कुछ का कहना है कि यह मुलाकात आगामी रणनीतियों को लेकर भी हो सकती हैI इस बीच, देशवासियों से सतर्क रहने और आगामी मॉक ड्रिल में सहयोग करने की अपील की गई हैI

यह भी पढ़ें भारत को वैश्विक ज्ञान महाशक्ति के रूप में स्थापित करेगा शोध- मुर्मु

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button