अमित सिंह हत्याकांड में दो हिरासत में लिए गए
हैदराबाद, पुराने शहर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड की जांच तेज हो गई है। कमाटीपुरा इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मामले के पीछे अवैध संबंधों का एंगल सामने आ रहा है।
पुराने शहर की कमाटीपुरा पुलिस ने अमित सिंह (38) हत्याकांड में दो आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमाटीपुरा पुलिस द्वारा अमित सिंह की पत्नी नेहा सिंह के संदेह के आधार पर रवि व एक अन्य व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को कमाटीपुरा स्थित पोचम्मा मंदिर के पास अमित की धारदार हथियारों से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। नेहा की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस इस हत्याकांड में अवैध संबंधों के एंगल की दिशा में ही जांच को आगे बढ़ा रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



