महावीर स्वामी मंदिर में की गई माँ सरस्वती प्रतिमा की स्थापना
हैदराबाद, श्री महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर मंदिर, फीलखाना में माँ सरस्वती की प्रतिमा को विधिवत विराजित किया गया।
साध्वी कनकप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा की निश्रा में चातुर्मास के दौरान आयोजित माता सरस्वती पूजन में देवी की प्रतिमा का लाभ बगसुदेवी बालकचंद गोलेच्छा (निवासी पादरू) द्वारा लिया गया था। आज उसी माँ सरस्वती प्रतिमा को अष्टप्रकारी पूजन एवं अठारह अभिषेक सहित पूर्ण विधि-विधान के साथ विराजित किया गया।
यह भी पढ़ें… भगवान महावीर के संदेश आज भी प्रासंगिक : किशन रेड्डी
यह धार्मिक अनुष्ठान मुनिराज चंद्रयशविजयजी म.सा. एवं मुनिराज जिनभद्रविजयजी म.सा. की निश्रा में हुआ। कार्यक्रम में सकल श्रीसंघ ने सहभागिता कर धर्म लाभ लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



