आंध्र प्रदेश – पटाखा कारखाने में विस्फोट, मरने वालों की संख्या बढ़कर 22
वेटलापलेम (आंध्र प्रदेश), वेटलापलेम स्थित पटाखों के एक कारखाने में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई। जिले के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
काकीनाडा जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (डीएम एंड एचओ) जे. नरसिम्हा नायक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘रविवार रात नौ बजे एक और व्यक्ति की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।’’
काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में पटाखे बनाने की एक लाइसेंस प्राप्त इकाई में 28 फरवरी को हुए भीषण विस्फोट में नौ महिलाओं सहित 20 लोग मारे गए और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्होंने कहा कि फिलहाल चार से पांच लोगों की हालत गंभीर हैं, जिनमें से कुछ 90 प्रतिशत तक झुलस गए हैं।
मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को काकीनाड़ा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि घायलों के चिकित्सा खर्च का वहन सरकार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में काकीनाडा जिले के चार वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित करने का भी आदेश दिया। नायडू ने कहा कि घटना की जाँच कराई जाएगी। (भाषा )
यह भी पढ़े– जनगणना के नतीजे विकास के लिए दिशा-निर्देशक साबित होंगे : अमित शाह
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



