आंध्र प्रदेश : स्टेडियम के विकास कार्यों का शिलान्यास

विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश के परिवहन एवं खेल मंत्री मंडीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने विजयवाड़ा में इंदिरा गांधी म्युनिसिपल कार्पोरेशन (आईजीएमसी) स्टेडियम के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस परियोजना पर लगभग 160 से 170 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

मंडीपल्ली रामप्रसाद ने IGMC स्टेडियम का शिलान्यास किया

अवसर पर मंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया फंड के अंतर्गत शुरू की गई यह परियोजना तीन चरणों में स्टेडियम का कायाकल्प करेगी। उन्होंने बताया कि खेलों इंडिया फंड से 20 करोड़ तथा एसएचएपी 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शेष राशि राज्य सरकार एवं नगर प्रसाशन द्वारा वहन की जाएगी। स्टेडियम को इंटरनेशनल लेबल स्पोर्ट्स वेन्यू के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायुडू एवं आईटी मंत्री नारा लोकेश के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में खेल के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।

मंडीपल्ली रामप्रसाद ने IGMC स्टेडियम का शिलान्यास किया

अवसर पर सांसद केसिनेनी शिवनाथ ने कहा कि विजयवाड़ा स्पोटर्स हब बनेगा। शहर का तेजी से विकास हो रहा है। अमरावती को स्थायी राजधानी का दर्जा मिलने से विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि विशाखापट्टन, तिरुपति और विजयवाड़ा में खेल सुविधाओं को उन्नत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें… चंद्रबाबू ने नदियों को जोड़ने के लिए मेगा वॉटर ग्रिड योजना का अनावरण किया

अमरावती में 2,500 एकड़ क्षेत्र में स्पोर्टस सिटी और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2029 तक नेशनल गेम्स आयोजित करने की तैयारी भी चल रही है। एसएचएपी के चेयरमैन अनिमिनी रवि नायुडू ने कहा कि स्टेडियम को अगले वर्ष आधुनिक रूप दे दिया जाएगा। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हम्पी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button