हयातनगर हादसे के बाद पशु तस्करी का शक, चालक फरार
हैदराबाद, नगर के हयातनगर में तेज रफ्तार वाहन के पलटने के बाद अवैध पशु तस्करी का मामला प्रकाश में आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल देर रात हयातनगर पुलिस स्टेशन के यू-टर्न के पास एक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने वाहन के अंदर कई पशुओं को फंसा हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। वाहन में 8 बैल और 4 गाय थीं, जिन्हें ठूस कर ले जाया जा रहा था। हादसे में दो बैल और एक गाय घायल हो गए।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी पशुओं को बाहर निकालकर अब्दुल्लापुरमेट स्थित गौशाला पहुंचा दिया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया गया कि सड़क दुर्घटना के बाद मौका मिलते ही चालक फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल बीएनएस तथा तेलंगाना गोहत्या निषेध एवं पशु संवर्धन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई चल रही है।
यह भी पढ़ें… फार्म हाउस ड्रग्स पार्टी की गहराई से जाँच पड़ताल
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





