अनिर्बान लाहिड़ी ने 5 अंडर 65 से हांगकांग ओपन में शानदार शुरुआत की

हांगकांग, भारत के गोल्फ प्रेमियों के लिए हांगकांग ओपन में पहले दौर की शुरुआत रोमांचक रही। स्टार गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने पांच अंडर 65 का शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने खेल की छाप छोड़ी, वहीं अजीतेश संधू और एस एस पी चौरसिया ने भी शानदार शुरुआत की।

इस बीच, लिव गोल्फ के स्टार टॉम मैककिबिन ने बोगी फ्री 10 अंडर 60 का कार्ड खेलकर नया कोर्स रिकॉर्ड कायम किया। भारत के स्टार गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी बृहस्पतिवार को यहां हांगकांग ओपन के पहले दौर में पांच अंडर 65 का शानदार कार्ड खेलकर संयुक्त 22वें स्थान पर रहे। यह इस साल उनकी तीसरी इंटरनेशनल सीरीज है।

यह भी पढ़े : द पूना क्लब ओपन गोल्फ 28 अक्तूबर से

लाहिड़ी के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहा। उन्होंने एक ईगल और पांच बर्डी लगाई लेकिन एक बोगी कर बैठे।अजीतेश संधू ने भी चार अंडर 66 के कार्ड से शानदार शुरुआत की और अपने साथी भारतीय एस एस पी चौरसिया के प्रदर्शन की बराबरी की। लिव गोल्फ स्टार टॉम मैककिबिन ने बोगी फ्री 10 अंडर 60 का कार्ड खेलकर पहले दौर में बढ़त हासिल करने के साथ नया कोर्स रिकॉर्ड भी अपने नाम लिखाया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button