कर्नाटक के गदग में होगा हंस मंदिर का अंजनशलाका महोत्सव
हैदराबाद, मुथूकूर रोड, रायगीर स्थित नवनिर्मित श्री वासुपूज्य स्वामी जैन श्वेताम्बर हंस मंदिर में विराजमान होने वाले मूलनायक श्री वासुपूज्य स्वामी भगवान के साथ-साथ रंगमंडप में विराजमान होने वाले अजितनाथ स्वामी भगवान, चंद्रप्रभ स्वामी भगवान, मणिभद्र वीरजी, नाकोड़ा भैरूजी, घंटाकर्ण महावीरजी, पद्मावती माताजी, अधिष्ठायक देव-देवी, प्रासाद देवी आदि के अंजनशलाका, च्यवन, जन्म, दीक्षा, केवल ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणक एवं प्रतिष्ठा महोत्सव में सान्निध्य प्रदान करने हेतु गदग, कर्नाटक में विराजित आचार्य विमलसागरजी म.सा., पद्मसागरजी म.सा. आदि ठाणा से विनती की गई।
मंदिर प्रबंधन की ओर से की गई विनती को स्वीकार करते हुए आचार्य विमलसागरजी ने अंजनशलाका का पंचकल्याणक महोत्सव का मुहूर्त प्रदान किया। मुहूर्त के अनुसार 3 से 7 नवंबर तक श्री राजस्थानी जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ, गदग नगर, कर्नाटक में अंजनशलाका पल्कल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें… राजमतीश्रीजी के सान्निध्य में कोरा संघ में नवग्रह जाप की पूर्णाहुति
विनती करने वालों में हंस मंदिर के ट्रस्टी जितेन्द्र कुमार बाफना, रवि कुमार मुणोत, विनय कुमार जैन, संस्कार वाटिका के मुकेश चौहान, श्री कोटूर जैन संघ के उसब लाल तातेड़, राणमल बंदा मुथा, अनिल कुमार बागरेचा, गदग संघ के अध्यक्ष पंकज बाफना, ट्रस्टी इंदरमल बाफना, अक्षय भंसाली, कमलेश भंसाली आदि शामिल थे। मंदिर प्रबंधन में भगवान तथा देवी-देवताओं की प्रतिमा भराने का लाभ लेने के लिए धर्मप्रेमीजनों से अपील की है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



